मध्य प्रदेश: पूर्व मंत्री सरताज सिंह कांग्रेस में शामिल, होशंगाबाद से मिला टिकट

मध्य प्रदेश: पूर्व मंत्री सरताज सिंह कांग्रेस में शामिल, होशंगाबाद से लड़ेगा चुनाव

भोपाल। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सरताज सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। टिकट ना मिलने से नाराज सरताज सिंह ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ी। कांग्रेस ने सरताज सिंह को होशंगाबाद से कांग्रेस के उम्मीदवार दिया है। सिंह सिवनी मालवा से भाजपा के विधायक थे। इस बार भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इससे पहले उम्र का हवाला देकर सरताज सिंह को कैबिनेट से हटा दिया गया था।

https://hindi.oneindia.com/news/india/aiadmk-workers-vandalise-posters-sarkar-movie-kasi-theatre-chennai-480186.html

गुरुवार को सरताज सिंह के भाजपा थोड़ कांग्रेस में शामल होने के कुछ देर बाद ही कांग्रेस ने उम्मीदवारों कीअपनी पांचवीं सूची जारी की। जिसमें होशंगाबाद सीट से सरताज सिंह टिकट दिया गया। 78 साल के सरताज ने सिंह भाजपा पर गुस्सा निकालते हुए कहा कि मैं घर में बैठे वाला नहीं हूं। मैदान में लडूंगा और मैदान में ही मरूंगा। सरताज सिंह लोकसभा के सदस्य भी रह चुके हैं और अटल बिहारी वाजपेयी की 13 दिन की सरकार में केबिनेट मंत्री भी रहे।

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट गुरुवार को जारी की है। पांचवी लिस्ट के साथ ही कुल 230 सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इससे पहले दिवाली के दिन चौथी लिस्ट में कांग्रेस ने 29 प्रत्याशियों का ऐलान किया था। इस लिस्ट में कांग्रेस ने शिवराज सिंह के साले संजय सिंह को वारासिवनी सीट से टिकट दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+