मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिचुएशन रूम पहुंचे, बाढ़ प्रभावितों से किया सीधा संवाद, अब तक 527 लोगों का रेस्क्यू

मध्य प्रदेश में, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य आपदा प्रबंधन कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया। प्रशासन ने अब तक 527 लोगों के बचाए जाने की सूचना दी है, साथ ही राहत कार्य जारी हैं और नदियों व नालों के किनारे सतर्कता बढ़ाने का आह्वान किया गया है।

मध्यप्रदेश में भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 अगस्त को होमगार्ड मुख्यालय स्थित राज्य आपदा प्रबंधन के सिचुएशन रूम पहुंचे। यहां उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित लोगों से सीधी बातचीत कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री को बताया गया कि प्रदेश में अब तक 527 बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है और राहत-बचाव अभियान लगातार जारी है। जानकारी लेने के बाद उन्होंने राहत कार्य में जुटे मैदानी अमले को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

MP Chief Minister monitors flood rescue

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह बारिश का मौसम है और इस बार प्रदेश में सामान्य की तुलना में करीब 15 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है। हालांकि जिन क्षेत्रों में अधिक बारिश हुई है, वहां प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने का काम पूरी तेजी से चल रहा है। उन्होंने संतोष जताते हुए कहा कि रेस्क्यू टीमों ने अब तक 527 लोगों की जान बचाने में सफलता पाई है। इसी क्रम में खंडवा जिले में फंसे 7 कांवड़ियों को भी सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि बारिश के दौरान नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से खतरे की स्थिति पैदा हो जाती है, इसलिए सतर्कता जरूरी है।

*नदी-नालों के किनारे रहने वालों से विशेष सावधानी की अपील*

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रेस्क्यू टीमें दिन-रात बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। उन्होंने बताया कि आज होमगार्ड कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ की ताजा स्थिति की समीक्षा की गई, साथ ही रेस्क्यू किए गए लोगों से भी संवाद किया गया। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से नदी-नालों के किनारे रहने वाले परिवारों से अपील की कि वे अतिरिक्त सतर्कता बरतें और जरूरत पड़ने पर पड़ोसी जिलों से भी मदद लेने में संकोच न करें। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर भी स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है और सरकार हर स्तर पर आम नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+