भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद पर FIR, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद पर आईपीसी की धारा 153 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। धर्म संस्कृति समिति के महामंत्री दीपक रघुवंशी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने मसूद पर आरोप लगाया था कि बीते गुरुवार को इकबाल मैदान में आयोजित प्रदर्शन के कारण धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। आरिफ मसूद के साथ 6 अन्य लोगों के खिलाफ में मुकदमा दर्ज हुआ है।

आरिफ मसूद पर आरोप है कि उन्होंने फ्रांस में हुई आतंकवादी घटना का समर्थन कर रहे हैं, इसका मतलब वे आतंकवाद का भी समर्थन कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस प्रदर्शन में भीड़ ने फ्रांस के राष्ट्रपति का पुतला फूंका था और झंडे जलाए थे। अपने संबोधन में मसूद ने कहा था कि हम फ्रांस के साथ भारत के सरकार को चेतावनी दे रहे हैं कि यदि सरकार ने फ्रांस के कृत्य का विरोध नहीं किया तो ईंट से ईंट बजा देंगे।












Click it and Unblock the Notifications