मध्य प्रदेश: प्रेम विवाह करने जा रही लड़की को पिता ने ज़िंदा जलाया

ऑनर किलिंग
SHURIAH NIAZI/BBC
ऑनर किलिंग

मध्य प्रदेश के खंडवा ज़िले में एक लड़की को उसी के पिता और भाई ने केरोसिन डालकर ज़िंदा जला दिया. पुलिस के मुताबिक 'इज्ज़त' की खातिर हत्या के इस मामले में लड़की अपने परिवार की मर्जी के ख़िलाफ़ जाकर शादी करने जा रही थी.

मामला खालवा तहसील के ग्राम चैनपुर सरकार का है जहां पर शुक्रवार को 19 साल की लड़की लक्ष्मी बाई अपने प्रेमी राजकुमार लौवंशी के घर गई थी. वहाँ लक्ष्मी को देखकर उसके पिता गुस्से में आ गए और फिर उसे घसीटते हुए अपने घर ले गए.

ऑनर किलिंग
SHURIAH NIAZI/BBC
ऑनर किलिंग

पुलिस के मुताबिक उसके बाद पिता सुंदरलाल जाटव और भाई राजेंद्र ने केरोसिन डाल कर लक्ष्मी को आग के हवाले कर दिया. लड़की ने उसी वक़्त दम तोड़ दिया. इस मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ़्तार कर लिया है.

खंडवा पुलिस अधीक्षक रुचिवर्धन मिश्रा ने बताया, "इस मामले में पिता और भाई दोनों को गिरफ़्तार कर लिया गया है. अभी हम हर पहलू की जांच कर रहे हैं. लोगों के बयान लिए जा रहे हैं उसके बाद ही पता चलेगा कि क्या हुआ था."

जानकारी के मुताबिक लड़की शुक्रवार को खंडवा कोर्ट में जाकर कोर्ट मैरिज करने वाली थी. इसकी जानकारी परिवार को हो गई थी जिसकी वजह से यह कदम उठाया गया.

जानकारी के मुताबिक लक्ष्मी और राजकुमार के बीच पिछले 10 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था. यह बात लक्ष्मी के परिवार को पसंद नहीं थी. लड़का दूसरी जाति का था और पिता ने उसे कई बार समझाया था. लेकिन वह किसी भी तरह से मानने के लिए तैयार नहीं थी.

ऑनर किलिंग
AFP
ऑनर किलिंग

वहीं लड़की की मां और गांव के कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि लड़की ने खुद ही केरोसिन डालकर ख़ुदकुशी की है.

लड़के की मां सुशीला ने बताया, "दोनों एक-दूसरे को प्रेम करते थे. इसलिए हम चाहते थे कि वो शादी कर लें. कोर्ट मैरिज करना चाह रहे थे. हमने उनके परिवार वालों से बात की तो उन्होंने कहा कि हम उसे मार डालेंगे लेकिन शादी नहीं होने देंगे."

'मुझसे मोहब्बत करने के कारण मेरे पति को मार डाला'

हरियाणा के नूह में नाबालिग़ से रेप और फिर 'ख़ुदकुशी'

'ऑनर किलिंग' से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+