200 रुपए में पट्टे पर मिली जमीन से मालामाल हुआ किसान, खुदाई में मिला 60 लाख रुपए का हीरा

नई दिल्ली। ऊपर वाला कब किसकी किस्मत पटल दे पहले से कुछ कहा नहीं जा सकता। लोग अपनी किस्मत आजमाने के लिए लॉटरी की टिकट या जुआं खेलते हैं, लेकिन कभी-कभी बिना कुछ दांव पर लगाए ही इतना मिल जाता है कि किसी को उसकी उम्मीद नहीं होती। ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश के पन्ना में रहने वाले किसान लखन यादव के साथ हुआ जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। आपको भी यह जानकर हैरानी होगी की 200 रुपए पट्टे पर ली गई जमीन ने लखन यादव को लखपति बना दिया। आज के समय में लखन यादव 60 लाख रुपए का मालिक है।

200 रुपए में लीज पर ली थी जमीन

200 रुपए में लीज पर ली थी जमीन

दरअसल, पन्ना किसान लखन यादव को लीज पर लिए गए जमीन पर खुदाई के दौरान 60.6 लाख रुपए की कीमत वाला हीरा मिला। लखन यादव को हीरा मिलने की खबर आग की तरह आस-पास के इलाके में फैल गई और दूर-दूर से लोग हीरा देखने के लिए लखन यादव के पास आने लगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किसान लखन यादव ने पिछले महीने ही 10*10 फीट की जमीन को 200 रुपए में लीज पर लिया था। जमीन पट्टे पर लेने के एक महीने के भीतर ही लखन यादव की किस्मत खुल गई।

खेत में मिला 14.98 कैरेट का हीरा

खेत में मिला 14.98 कैरेट का हीरा

हीरा मिलने के बाद लखन यादव की खुशी का ठिकाना नही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक किसान लखन ने बताया कि उसी जिंदगी पूरी तरह बदल जाएगी। किसान ने इस जमीन पर दिवाली के बाद से खनन का काम शुरू किया था। इसी दौरान उसे 14.98 कैरेट का हीरा मिला, जिसे बीते शनिवार 60 लाख 6 हजार रुपए में नीलाम किया गया है। हीरा मिलने के बाद लखन यादव ने कहा कि वह इस दिन को कभी नहीं भूल पाएंगे।

मुट्ठी भर जमीन ने बदल दी किसान की किस्मत

मुट्ठी भर जमीन ने बदल दी किसान की किस्मत

उन्होंने आगे कहा, मुट्ठी भर जमीन ने मेरी किस्मत बदल दी है, जब में खनन कर रहा था तो पत्थर और कंकड़ के ढेर में मुझे एक पत्थर सबसे अलग दिखाई दिया। जब उस पर से मैंने मिट्टी हटाई तो वह चमकने लगा। पता चला की यह हीरा है तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लखन यादव के मुताबिक वह हीरा कलेक्टर ऑफिस ले गए, वहीं कार्यालय में ही हीरा होने की पुष्टि हुई। हीरे की नीलामी के दौरान लखन यादव सज धजकर आए थे।

जमीन पर खनन जारी रखेंगे लखन यादव

जमीन पर खनन जारी रखेंगे लखन यादव

लखन ने बताया कि वह पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क के विस्थापित हैं। मुआवजे के पैसों से उनके पास खरीदी गई 3 हेक्टेयर जमीन, दो भैंस और अब एक बाइक है। हीरा मिलने के बाद हीरा कार्यालय से एक लाख रुपए एडवांस में मिला जिससे मैंने एक बाइक खरीदी। उन्होंने कहा, बाइक मैंने अपने भतीजे के कहने पर खरीदी है, मैं अपनी साइकिल से खुश था। लखने ने बताया कि अभी वह कुछ दिन और उस खेत में काम करेंगे जहां हीरा मिला था। उन्हें उम्मीद है कि इस जमीन से और भी हीरे मिलेंगे। उन्होंने कहा कि मैं कुछ भी बड़ा नहीं करने जा रहा हूं। मैं अशिक्षित हूं और मेरे चार बच्चे हैं। इस पैसे से उन बच्चों को पढ़ाऊंगा।

यह भी पढ़ें: किस्मत हो तो ऐसी! आर्थिक तंगी का सामना कर रहा 'भारतीय' रातों रात बना करोड़पति, दुबई में जीती 24 करोड़ की लॉटरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+