MP में गरजीं सोनिया कहा, BJP के खाने के दांत अलग और दिखाने के अलग

जिले में अगराल गांव के राजीव गांधी आदर्श विद्या भवन स्कूल के मैदान पर रैली को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि हमारी निगाह में भ्रष्टाचार के जो भी मामले आए है उन पर कानूनी कार्रवाई की गई और लोगों को पदों से हटना पड़ा। सोनिया ने कहा कि आप मध्य प्रदेश के भाजपा सरकार से पूछिए कि इतने मंत्रियों के भ्रष्टाचार के मामले लोकायुक्त में दर्ज हैं, अफसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं उनपर क्या कार्रवाई की गई है।
सोनिया गांधी ने कहा कि प्रदेश की बीजेपी सरकार को केंद्र की यूपीए सरकार ने करोड़ों रुपये विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के तहत दिए, लेकिन उसका परिणाम क्या हुआ? इस भ्रष्ट सरकार ने इसका इस्तेमाल आपके लिए नहीं किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र का दायित्व है कि वह राज्यों को संसाधन और धन उपलब्ध कराए, लेकिन राज्य की भी जिम्मेदारी है कि वह उसका इस्तेमाल अपने लोगों के जीवन की खुशहाली के लिए पूरी ईमानदारी से करे। सोनिया ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि इसकी कथनी और करनी में जमीन-आसमान का फर्क है।












Click it and Unblock the Notifications