'अगर आप महिला नहीं होती तो कॉलर पकड़ कर...', कांग्रेस विधायक ने SDM को दी सरेआम धमकी, देखें Video
'अगर आप महिला नहीं होती तो कॉलर पकड़ कर...', कांग्रेस विधायक ने SDM को दी सरेआम धमकी, देखें Video
Congress MLA Harsh Vijay Gehlot Threatens SDM On Camera: केंद्र के तीन कृषि कानून और किसान आंदोलन के विरोध में कांग्रेस पार्टी देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन कर रहे हैं। इसा के तहत मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में भी रविवार को स्थानीय कांग्रेस विधायक हर्ष विजय गहलोत (Harsh Vijay Gehlot) के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस विधायक हर्ष विजय गहलोत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कांग्रेस विधायक एक महिला अफसर के साथ विवादित बातें बोलते नजर आ रहे हैं। हर्ष विजय गहलोत महिला एसडीएम को सरेआम धमकी देते दिख रहे हैं। महिला अधिकारी को धमकी देने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Recommended Video

इस वीडियो में कांग्रेस विधायक हर्ष विजय गहलोत महिला एसडीएम (SDM) कामिनी ठाकुर को सरेआम धमकी देते दिख रहे हैं। वीडियो को ट्विटर पर कई लोगों ने शेयर किया है। वीडियो में कांग्रेस विधायक हर्ष विजय गहलोत महिला एसडीएम (SDM) कामिनी ठाकुर को कह रहे हैं, ''आप महिला हैं, अगर आप महिला नहीं होती तो कॉलर पकड़ कर ज्ञापन देता।''
असल में रतलाम जिले के सैलाना क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक हर्ष विजय गहलोत की अगुवाई में रविवार (18 जनवरी) को ट्रैक्टर रैली निकाली गई थी। रैली निकालकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किया था। इसी बीच प्रदर्शन के बाद विधायक हर्ष विजय गहलोत प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपना चाहते थे। इसी बीच जब ज्ञापन लेने के लिए महिला एसडीएम को आने में थोड़ी देर हो गई तो विधायक हर्ष विजय गहलोत ने गुस्से में सरेआम धमकी दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
इस वीडियो को शेयर कर ट्विटर यूजर कांग्रेस विधायक हर्ष विजय गहलोत की आलोचना कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि एक विधायक का इस तरह महिला अफसर से बात करना उचित नहीं है। बता दें कि किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साध रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अक्सर ट्वीट कर किसान आंदोलन के समर्थन में बात कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications