Madhya Pradesh:कमलनाथ के मंत्री के बिगड़े बोल, जो पालन नहीं करेगा उसे लात मारकर बाहर किया जाएगा
Recommended Video

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में 15 साल के बाद कांग्रेस ने सत्ता में वापसी की है। ऐसे में लोगों से सरकार को लेकर काफी उम्मीद है। इस बीच कमलनाथ के मंत्री ने ऐसा बयान दिया है जिसकी वजह से वह विवादों मे आ गए है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से बात करते हुए कहा कि, 'जो कर्मचारी अधिकार पालननहीं करेगा उसको लात देकर बाहर कर दिया जाएगा। महेंद्र सिंह सिसोदिया ने यह बयान गुना में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिया।

महेंद्र सिंह सिसोदिया के बयान का वीडियो सामने आया है, जिसने उनकी ही पार्टी की मुश्किल को बढ़ा दिया है। जानकारी के अनुसार यह वीडियो 31 दिसंबर 2018 का है। गौरतलब है कि इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हर महीने की पहली तारीख को राष्ट्रगीत गाने की परंपरा पर रोक लगा दी है। जिसके बाद वह लगातार विपक्ष के निशाने पर हैं। हालांकि भारी विरोध के बाद कमलनाथ ने कहा कि वह इसे जल्द ही नए रूप से शुरू करेंगे।
कमलनाथ के इस फैसले पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी हमला बोला था उन्होंने कहा था कि क्या यह फैसला राहुल गांधी का है, क्या वंदे मातरम को अपमानित करने का निर्णय राहुल गांधी ने लिया है। कमलनाथ ने कहा था कि फिलहाल हर महीने की एक तारीख को वंदे मातरम गाने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है, इसे किसी एजेंडे के तहत नहीं लिया गया है बल्कि यह हमारे दिल में बसा है। इसे हम फिर से नए सिरे से शुरू करेंगे।
इसे भी पढ़ें- भाजपा के 'पन्ना प्रमुख' के जवाब में AAP लेकर आई 'विजय प्रमुख', 4 राज्यों में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान












Click it and Unblock the Notifications