मध्य प्रदेश में बढ़ा सियासी नाटक, अब कंप्यूटर बाबा बोले- BJP के चार विधायक हैं मेरे पास
इंदौर। कर्नाटक में विधायकों को बागी होने के बाद अब मध्य प्रदेश की राजनीति में उलटफेर देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश में बीजेपी के 2 विधायकों, नारायण त्रिपाठी और शरद कोल ने कांग्रेस सरकार को समर्थन दे दिया था। इसके बाद अब कंप्यूटर बाबा का नया दावा सामने आया है। कंप्यूटर बाबा ने कहा कि बीजेपी के चार विधायक उनके संपर्क में हैं। जब सही समय होगा तो मैं उनको सबसे सामने पेश करूंगा। बता दें कि कमलनाथ सरकार में कंप्यूटर बाबा को मंत्री का दर्जा दिया गया है।

कंप्यूटर बाबार ने कहा कि जब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ मुझे बताएंगे, मैं बीजेपी के चार विधायकों को सबसे सामने पेश करूंगा। कंप्यूटर बाबा ने कहा कि बीजेपी के चार विधायक मेरे संपर्क में हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें सरकार में शामिल किया जाएगा। दरअसल बुधवार को मध्य प्रदेश विधानसभा में एक विधेयक पर मत विभाजन के दौरान बीजेपी के दोनों विधायकों ने राज्य में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को अपना समर्थन दे दिया।
बता दें कि नारायण त्रिपाठी और शरद कोल ने अपने आवास पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी से मुलाकात की। हालांकि दोनों विधायकों ने अभी तक भाजपा से इस्तीफा नहीं दिया है। विधानसभा में बुधवार को कमलनाथ सरकार के एक बिल के पक्ष में वोटिंग करने वाले दोनों विधायकों को अज्ञात स्थान पर भेज दिया है। सरकार के बिल के समर्थन में वोट देने के बाद जहां नारायण त्रिपाठी ने बीजेपी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि बीजेपी लगातार झूठे वादे करते हुए खुद का प्रचार करती रहती है। बुधवार को खबर ये भी आई कि बुधवार को बीजेपी के ये दोनों बागी विधायक कमलनाथ सरकार के भोज में भी शामिल होने वाले थे।
यह भी पढ़ें- कमलनाथ सरकार के पक्ष में वोट डालने वाले दोनों बीजेपी विधायक कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल












Click it and Unblock the Notifications