दिग्विजय की जीत के लिए यज्ञ करने वाले कंप्यूटर बाबा के बदले सुर, बोले- संत तो मोदी के साथ
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश की भोपाल सीट पर लगातार कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का प्रचार करने और उनकी जीत के लिए पूजा पाठ करने वाले कंप्यूटर बाबा ने अब कहा है कि संत मोदी के साथ हैं। उन्होंने जीत के लिए मोदी को बधाई देते हुए कहा कि वो राम मंदिर का निर्माण करें, संत उनके साथ खडे हैं। वहीं दिग्विजय की हार पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों के चलते वो हार गए। भोपाल सीट पर दिग्विजय सिंह भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह से तीन लाख से ज्यादा वोटों से हार गए। कंप्यूटर बाबा चुनाव के दौरान शर्तिया दिग्विजय सिंह की जीत का दावा कर रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि मोदी फिर से पीएम नहीं बनेंगे।

नतीजे आने के बाद शनिवार को कंप्यूटर बाबा ने मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा, मैं मोदी जी को इस विराट जीत के लिए बधाई देता हूं। मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि कंप्यूटर बाबा के साथ लाखों संत आपके साथ खड़े हैं। आपने राम मंदिर का वादा किया था। अब आपके पास दूसरी बाक पूर्ण बहुमत है, ऐसे में कोई बहाना बनाने की जरूरत नहीं है। राम मंदिर बनवाएं और गंगा को साफ करें।
इस दौरान कंप्यूटर बाबा ने कहा कि हम भाजपा-कांग्रेस वाले नहीं हैं। हम तो साथ खड़े रहने वाले लोग हैं। पांच साल हम कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को देखेंगे, यदि वे गड़बड़ी करती है तो उसे भी हटाकर बाहर कर देंगे और अगर मोदी ने राम मंदिर नहीं बनाया तो हम उनके विरोध में खड़े रहेंगे। दिग्विजय सिंह की हार पर कहा कि वे बहुत अच्छे हैं। उन्होंने चुनाव बहुत ही अच्छे से लड़ा। संत समाज ने उन्हें समर्थन भी दिया। वे क्यों हार गए, इसे लेकर तो कांग्रेस को मंथन करने की जरूरत है।
-
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications