MP News: सीएम मोहन यादव ने द्वारकाधीश के किए दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मांगी कामना

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आशीर्वाद लेने और मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर का दौरा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में धार्मिक पर्यटन में वृद्धि पर प्रकाश डाला, उज्जैन में तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को नोट किया, और राज्य भर के प्रमुख मंदिरों में सुविधाओं को बढ़ाने की योजनाओं की पुष्टि की।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 3 सितंबर को गुजरात के देवभूमि द्वारका स्थित वन द्वारकाधीश मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। उन्होंने भगवान द्वारकाधीश का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

MP CM Mohan Yadav Visits Dwarka Temple

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वह धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए द्वारका पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में तीर्थाटन को बढ़ावा मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से अकेले उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या करीब 20 गुना बढ़ी है। वर्तमान में 10 करोड़ से अधिक दर्शनार्थी उज्जैन पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक और बनारस में जो प्रयोग किए हैं, वे अद्भुत हैं। मध्य प्रदेश सरकार भी इसी दिशा में काम कर रही है।

देवस्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश के विभिन्न देवस्थलों पर बेहतर व्यवस्थाएं स्थापित करने के साथ श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, ठहरने और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इन्हीं व्यवस्थाओं को देखने और समझने के उद्देश्य से वह द्वारका भी पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति का गौरवशाली अतीत एक बार फिर गौरवान्वित हो रहा है और विभिन्न राज्य सरकारें अपने-अपने देवस्थलों के विकास के लिए काम कर रही हैं।

चार धाम में प्रमुख स्थान है द्वारका

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि द्वारका चार धाम में प्रमुख स्थान रखती है। यह चार शंकराचार्यों के चार पीठों में से एक है। उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि अगले दिन जन्माष्टमी का पर्व है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों सहित सभी देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और भगवान गोपाल कृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहने की कामना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+