शिवराज सिंह चौहान के बेटे ने राजनीति में रखा कदम, पहली ही रैली में दिखाए तेवर
भोपाल। मध्य प्रदेश के मख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ अब उनका बेटा भी सियासी पिच पर अपनी किस्तम आजमाने के लिए तैयार है। शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने राजनीति में उतरने का फैसला ले लिया है और उन्होंने राज्य की राजनीति में खुद को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। अपनी इस पारी की शुरुआत उन्होंने आगामी उपचुनाव से पहले एक रैली को संबोधित करके की।

आगामी उपचुनाव के मद्देनजर कार्तिकेय चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर निशाना साधा। ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला बोलते हुए कार्तिकेय ने कहा कि एक सांसद ने मेरे पिता को भाग जाने को कहा था, यह सबसे निचले स्तर की राजनीति है, लोग यह सब देख रहे हैं और इसका माकूल जवाब देंगे।
कार्तिकेय ने कहा कि मेरे पिता का कोई भी दुश्मन नहीं है, वह किसी से लड़ना नहीं चाहते, वह सिर्फ गरीबी से लड़ना चाहते हैं। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के कोलारस में कांग्रेस विधायक राम सिंह यादव की अक्टूबर माह में मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव होने है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच सीधी लड़ाई है। यह सीट दोनों ही दलों के लिए काफी अहम है, हांलांकि चुनाव आयोग ने अभी तक इस सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया है।
इसे भी पढ़ें- Fodder Scam: सजा के बाद बेचैनी में गुजरी लालू की जेल में पहली रात, गुमसुम नजर आए राजद मुखिया












Click it and Unblock the Notifications