वल्लभभवन को कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने दलालों का अड्डा बना दिया: शिवराज
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को पूर्व की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। मुरैना में कई विकास कार्यों का लोकार्पण करने पहुंचे शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार बहुत ज्यादा था। पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के वल्लभभवन को दलालों का अड्डा बना दिया था। शिवराज सिंह के साथ पहुंचे राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर भी कांग्रेस पर ही हमलावर रहे।
Recommended Video

कमलनाथ के पास विधायकों से मिलने को समय नहीं था: चौहान
शिवराज सिंह ने कहा, कमलनाथ के पास विकास के कामों के लिए इनके पास विधायकों से मिलने का टाइम नहीं था, लेकिन कोई बड़ा ठेकेदार आ जाये, तो आने दो। बोरा भर-भरकर पैसा ले गए तो स्वागत है। इस दौरान शिवराज सिंह ने मुरैना में मेडिकल कॉलेज खोला जानेस चंबल से पानी लाने के लिए 135 करोड़ और अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर मुरैना में सभागार बनाने का ऐलान किया।

सिंधिया ने कहा- कांग्रेस ने धोखा दिया
भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ग्वालियर-चंबल संभाग ने कांग्रेस को सत्ता दी लेकिन यहां के विधायकों से मिलने के लिये मुख्यमंत्री के पास समय तक नहीं था। आज इन्हें नैतिकता याद आ रही है। कमलनाथ ने इसी क्षेत्र के साथ सबसे ज्यादा भेदभाव किया। अगर किसी ने लोगों को धोखा दिया तो वह कमलनाथ और दिग्विजय सिंह हैं जिन्होंने 15 महीने में भी किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। वह शिवराज सिंह सरकार के लिए आठ हजार करोड़ रुपये का कर्ज छोड़कर गए।

सिंधिया का हुआ विरोध
मुरैना पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया को कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाए। पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया। कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर कार्यक्रम से पहले ही थाने में बैठा लिया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से काफी नारेबाजी और प्रदर्शन सिंधिया के खिलाफ हुआ और उनको गद्दार कहा गया। इस पर शिवराज सिंह ने कहा कि काले दिल वाले ही काले झंडे लहराते हैं।












Click it and Unblock the Notifications