केवल सफल सीएम ही नहीं रोमांटिक पति भी है शिवराज सिंह चौहान

भोपाल। एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान बीजेपी के ही नहीं बल्कि देश की लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं। शिवराज सिंह चौहान केवल सख्त और डिवोटड राजनेता ही नहीं है बल्कि उन्हें उनकी खुशमिजाजी के लिए भी जाना जाता है। ऊपर से काफी नरम और सादगी पसंद दिखने वाले शिवराज सिंह काफी शौकिन मिजाज और लोगों को सरप्राइज देने में माहिर हैं।

Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan is really loving, Caring Husband

जिसका जीता जागता उदाहरण दिखा गुरूवार रात को भोपाल में जहां वो अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ पुराने चौक बाजार इलाके में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि "भोपाल शहर के पुराने चौक बाजार को हेरिटेज बाजार के रूप में विकसित किया जायेगा। चौक बाजार भोपाल की शान, पहचान और सुगंध है। चौक बाजार में पार्किंग की समस्या को देखते हुए अब मल्टी पार्किंग और उद्धवदास मेहता बगिया को उपवन के रूप में विकसित करेंगे।

कार्यक्रम के बाद भोपाल की ठंडी हवाओं ने उनके छात्र मन और कॉलेज के दिनों को जिंदा कर दिया और इसलिए वो अपनी पत्नी साधना का हाथ थामे चौक बाजार में घूमने निकल गये और घूमते-घूमते वो अग्रवाल भंडार की उस दुकान पर पहुंच गये जहां वो कॉलेज के दिनों में पूड़ी-सब्जी खाया करते थे।

पत्नी संग खायी चौक की दुकान पर पूड़ी-सब्जी

बस दुकान पर पहुंचते ही उन्होंने अपनी और अपनी पत्नी के लिए पू़ड़ी-सब्जी मंगवाया और एक साथ बैठकर कॉलेज के दिनों को याद करते हुए अपनी पत्नी संग पूड़ी-सब्जी को खाया। मिस्टर और मिसेज सीएम के इस अंदाज को देखकर हर कोई कायल हो गया और सबके मुंह से यही निकला रियली केवल सफल राजनेता ही नहीं रोमांटिक पति भी है शिवराज सिंह चौहान।

शिवराज सिंह चौहान को एक बहुत ही अच्छे पति और पिता

वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब शिवराज सिंह चौहान के बारे में ऐसी बातें कही जा रही है। इससे पहले साधना सिंह ने भी कई मौकों पर कहा है कि शिवराज सिंह चौहान को एक बहुत ही अच्छे पति और पिता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+