VIDEO: जानिए शिवराज ने क्‍यों बुलाई 'टिफिन कैबिनेट बैठक', क्‍या लिया गया इसमें फैसला

मंत्रियों को जब घर से टिफिन लाने के लिए मैसेज किया गया तो इसकी वजह जाहिर नहीं की गई थी। हालांकि इतना बताया गया कि यह मैराथन बैठक हो सकती है।

भोपाल। मध्‍य प्रदेश सरकार की हर मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक इस बार बिल्‍कुल अलग रही। जी हां इस कैबिनेट बैठक को टिफिन कैबिनेट नाम दिया गया। इसमें खास बात यह थी कि सभी मंत्री अपने साथ टिफिन लेकर पहुंचे थे। शिवराज ने खुद के टिफ़िन के लड्डू सभी मंत्रियों को बांटे। आपको बता दें कि इस कैबिनेट बैठक से एक दिन पहले (सोमवार) सभी मंत्रियों को सीएम सचिवालय से मैसेज किया गया था कि उन्‍हें अपने घर से खाना लेकर आना होगा।

VIDEO: जानिए शिवराज ने क्‍यों बुलाई 'टिफिन कैबिनेट बैठक', क्‍या हुआ इसमें फैसला

मैसेज पाकर क्‍या था मंत्रियों की रिएक्‍शन

मंत्रियों को जब घर से टिफिन लाने के लिए मैसेज किया गया तो इसकी वजह जाहिर नहीं की गई थी। हालांकि इतना बताया गया कि यह मैराथन बैठक हो सकती है। सूचना मिलने के बाद कई मंत्री पसोपेश में थे कि आखिर मुख्यमंत्री ने टिफिन लाने को क्यों कहा है? सूत्रों के मुताबिक आनंद विभाग के सुझाव पर ऐसा किया गया।

क्‍या हुआ बैठक में

कैबिनेट बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि अब मप्र सरकार का फाइनेंशियल ईयर 1 जनवरी से 31 दिसंबर तक होगा। ऐसा करने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य हो गया है। बता दें कि केंद्र सरकार देश का फाइनेंशियल ईयर मार्च की जगह जनवरी से शुरू करना चाहती है। इसे लेकर उसकी राज्यों से बात चल रही है। राज्य का अगला बजट सेशन दिसंबर-जनवरी में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+