कांग्रेस MLA के इस्तीफे की खबरों का CM कमलनाथ ने किया खंडन

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के सत्तापक्ष के लापता 4 विधायकों में से एक हरदीप सिंह डंग के इस्तीफे की खबरें आ रही हैं। वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ और विधानसभा स्पीकर एनपी प्रजापति ने इस्तीफे की खबरों का खंडन किया है। कांग्रेस विधायक के इस्तीफे की खबरों के बाद कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बीजेपी चीफ वेद शर्मा ने कहा कि, यह दर्शाता है कि कांग्रेस की सरकार में उनके अपने पार्टी के नेताओं को परेशान किया जा रहा है।

Kamal Nath
हरदीप सिंह डंग के इस्तीफे की खबरें सामने आने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि, मुझे हरदीप सिंह डंग के इस्तीफे के बारे में जानकारी मिली है। मुझे अभी तक उनका कोई पत्र नहीं मिला है और ना ही इस मामले पर चर्चा की गई है। जब तक मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से नहीं मिलूंगा, तब तक इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। वहीं कांग्रेस के एक अन्य लापता विधायक कांग्रेस विधायक बिसाहूलाल सिंह के बेटे ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भोपाल में दर्ज करवाई है। हरदीप और बिसाहूलाल के अलावा रघुराज कंसाना और निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा भी 3 दिन से लापता हैं।

वहीं विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने डंग के इस्तीफे की खबरों पर कहा कि, मुझे हरदीप सिंह डंग के इस्तीफे की खबर मिली हैं। उन्होंने मुझे व्यक्तिगत रूप से अपना इस्तीफा नहीं दिया है। जब वह खुद इस्तीफा मुझे सौंपेंगे, तो मैं इसे नियमानुसार मानूंगा और आवश्यक कार्रवाई करूंगा। बता दें कि, नियमानुसार विधायक स्वयं अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपता है। इसके बाद अध्यक्ष उसे अस्वीकार कर सकता है या लंबित रख सकता है।

डंग के इस्तीफे की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वेद शर्मा ने कहा कि, यह दर्शाता है कि कांग्रेस की वर्तमान राज्य सरकार में उनके अपने पार्टी के नेताओं को परेशान किया जा रहा है। यह भ्रष्ट कांग्रेस सरकार की दयनीय स्थिति को दर्शाता है जो जल्द ही समाप्त होने जा रही है। बता दें कि, 2 मार्च को डंग का जन्मदिन था। वे इस दिन सुबह से शाम तक सुवासरा व शामगढ़ में कार्यक्रमों में शामिल हुए। शाम छह बजे हमेशा की तरह मां के पैर छूकर पत्नी से बोले कि दौरे पर जाकर आता हूं। उसके बाद से उनका मोबाइल बंद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+