खुद को डाकू कहने वाले हेडमास्टर को कमलनाथ ने माफ किया, निलंबन वापस लेने को कहा

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने खुद को डाकू कहने वाले टीचर को माफ कर दिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उनके निलंबन को भी वापस लेने का आदेश दिया है। सीएम कमलनाथ ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि वो नहीं चाहते कि शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई हो, वो उनको माफ करना चाहते हैं। साथ ही उनको पद पर बहाल करने का भी संबंधित अधिकारी को आदेश दिया है।

वीडियो सामने आने पर हुए थे सस्पेंड

वीडियो सामने आने पर हुए थे सस्पेंड

जबलपुर के शासकीय प्राथमिक स्कूल में हेडमास्टर मुकेश तिवारी ने कमलनाथ को डाकू कहा था, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसकी शिकायत जबलपुर कलेक्टर छवि भारद्वाज से गई। कलेक्टर ने इसे सिविल सेवा आचरण का उल्लंघन माना और कार्रवाई करते हुए गुरुवार को हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया गया था।

लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता

सीएम कमलनाथ ने जारी अपने बयान में कहा, मुझे जानकारी हुई है कि जबलपुर में एक शासकीय विद्यालय में पदस्थ एक प्राध्यापक द्वारा एक बैठक में मेरा नाम लेकर डाकू शब्द कहे जाने का वीडियो सामने आया. इसकी शिकायत मिलने पर उन्हें सिविल सेवा आचरण नियम के तहत निलंबित किया गया है। लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सभी को है।

मैं व्यक्तिगत रूप से इन्हें माफ करना चाहता हूं

मैं व्यक्तिगत रूप से इन्हें माफ करना चाहता हूं

कमलनाथ ने बयान में कहा है, यह सही है कि शासकीय सेवा में पदस्थ रहते हुए उनका यह आचरण नियमों का उल्लंघन हो सकता है इसलिए उन पर निलंबन की कार्रवाई की गई लेकिन मैं सोचता हूं कि उन्होंने इस पद पर आने के लिए कितने सालों तक मेहनत की होगी। निलंबन की कार्रवाई से इन्हें परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। निलंबन की कार्रवाई की जाए यह नियमों के हिसाब से सही हो सकता है लेकिन मैं व्यक्तिगत रूप से इन्हें माफ करना चाहता हूं। मैं नहीं चाहता हूं कि इन पर कोई कार्रवाई हो। एक शिक्षक का काम होता है, विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा देना। उम्मीद करता हूं कि वे भविष्य में अपने कर्तव्यों पर ध्यान देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+