मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिला सीधा एक साल का कार्यकाल विस्तार, प्रदेश में पहली बार हुआ ऐसा

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को केंद्र सरकार ने बड़ा तोहफा देते हुए एक वर्ष का कार्यकाल विस्तार दे दिया है। रिटायरमेंट से महज कुछ दिन पहले आया यह आदेश उन्हें मध्य प्रदेश का पहला ऐसा मुख्य सचिव बना देता है, जिन्हें सीधे एक साल की सेवावृद्धि मिली है। अब जैन अगस्त 2026 तक पद पर बने रहेंगे।

इससे पहले मध्य प्रदेश में परंपरा रही है कि मुख्य सचिवों को छह-छह महीने की बढ़ोतरी मिलती रही है। इकबाल सिंह बैंस और वीरा राणा को भी एक्सटेंशन दिया गया था, लेकिन वह सिर्फ छह-छह माह के कार्यकाल तक सीमित रहा।

Anurag Jain

पीएमओ की पहल के बाद बढ़ा कार्यकाल

मीडिया की खबरों के अनुसार अनुराग जैन का कार्यकाल 31 अगस्त 2025 तक ही था, लेकिन 30 और 31 अगस्त अवकाश होने के कारण शुक्रवार को उनका आखिरी कार्यदिवस बनता। तभी प्रधानमंत्री कार्यालय से हुई पहल के बाद राज्य सरकार ने केंद्र को विस्तार का प्रस्ताव भेजा और चंद घंटों में आदेश भी जारी हो गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर जैन को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल को "ऐतिहासिक" बताया और लिखा कि उनकी प्रशासनिक दक्षता और नवाचार प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

प्रशासनिक करियर में कई उपलब्धियां

ग्वालियर में 1965 में जन्मे अनुराग जैन ने इंजीनियरिंग के बाद अमेरिका से लोक प्रशासन में एमए किया है। 1990 में सागर में सहायक कलेक्टर के तौर पर करियर शुरू करने वाले जैन, मंदला, मंदसौर और भोपाल में कलेक्टर रह चुके हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सचिव भी रहे।

केंद्र सरकार में भी जैन ने कई अहम पदों पर काम किया

कार्यकाल में बड़े फैसले

मुख्य सचिव के रूप में उनके 11 माह के कार्यकाल में ई-ऑफिस की लंबे समय से चली आ रही योजना पूरी तरह लागू हुई। मंत्रालय में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और निवेश बढ़ाने जैसे कदम उठाए गए। हाल ही में उनके सरकारी आवास में हो रहे नवीनीकरण को देखकर भी यह कयास लगाए जा रहे थे कि उनका कार्यकाल बढ़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+