BJP ने पहली बार चुनाव की तारीखों से पहले किया उम्मीदवारों का ऐलान, जानें इस मास्टर स्ट्रोक के पीछे का प्लान?

BJP Assembly Elections Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार (17 अगस्त ) को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने एमपी में 39 और छत्तीसगढ़ के लिए 21 उम्मीदवारों का ऐलान किया है।

ऐसा पहली बार हुआ है जब चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ही भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

BJP Candidates List

कुल 60 प्रत्याशियों का ऐलान

दरअसल, गुरुवार को बीजेपी ने 90 विधानसभा सीटों वाले छत्तीसगढ़ के लिए 21 और मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से 39 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करते हुए अपनी पहली लिस्ट जारी है। दोनों राज्यों में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं।

Recommended Video

    BJP ने पहली बार चुनाव की तारीखों से पहले किया उम्मीदवारों का ऐलान

    चुनाव समिति की बैठक के एक दिन बाद लिस्ट

    एमपी-छत्तीसगढ़ की यह लिस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के एक दिन बाद आई है, जो उम्मीदवारों के चयन और चुनाव रणनीतियों की तैयारी के लिए पार्टी की निर्णय लेने वाली यूनिट है।

    ये बताई जा रही वजह?

    चुनाव के मद्देनजर अभी से अपने कुछ उम्मीदवारों के ऐलान को पार्टी का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। इस साल की शुरुआत में कर्नाटक में मिले चुनावी झटके को ध्यान में रखते हुए पार्टी किसी और झटके से बचने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

    वहीं दूसरी तरफ माना जा रहा है कि उम्मीदवारों के नामों की पहले ही घोषणा करने के भाजपा नेतृत्व के फैसले का उद्देश्य पार्टी के भीतर मतभेदों को दूर करना प्रतीत होता है ताकि मुद्दों को पहले ही हल किया जा सके।

    5 राज्यों में होने वाले हैं चुनाव

    बता दें कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के अलावा तेलंगाना और मिजोरम में भी इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें से छत्तीसगढ़, राजस्थान में कांग्रेस और तेलंगाना में बीआरएस की सरकार है। वहीं मिजोरम में मणिपुर अशांति के मद्देनजर सहयोगी और सत्तारूढ़ पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट के साथ भाजपा के संबंध तनावपूर्ण हैं। मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+