मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार: नरोत्तम मिश्रा समेत इन पांच ने ली मंत्री पद की शपथ

भोपाल। मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अधीन में दोपहर 12 बजे हुआ है। इस दौरान भाजपा के नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल, मीना सिंह, तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत ने मंत्री पद की शपथ ली। शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना संकट के बीच 23 मार्च को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से ये कहा गया था कि मंत्रिमंडल ज्यादा बड़ा नहीं होगा। उसमें केवल छह से सात लोगों को शामिल किए जाने की संभावना जताई गई थी।

madhya pradesh, Madhya Pradesh cabinet, cabinet expansion, cm shivraj singh chouhan, shivraj singh chouhan, oath ceremony, ministeres, मध्य प्रदेश, शिवराज सिंह चौहान, मत्रिमंडल विस्तार, सीएम शिवराज सिंह चौहान, शपथ ग्रहण

Recommended Video

    Madhya Pradesh : Shivraj Cabinet का विस्तार, Scindia समर्थकों को जगह, 5 मंत्री बने | वनइंडिया हिंदी

    इसके साथ ही ये भी कहा गया था कि कोरोना के मद्देनजर सीएम शिवराज के साथ प्रदेश पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत भी चाहते हैं कि छोटा मंत्रिमंडल ही बने ताकि कामकाज सुचारू रूप से चल सके। बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं।

    बताया जा रहा है कि जिन पांच मंत्रियों को शपथ दिलाने का निर्णय हुआ है, इसमें जातीय समीकरण को साधने का प्रयास भी किया गया है। महिला और आदिवासी वर्ग का प्रतिनिधित्व मीना सिंह, ओबीसी वर्ग से कमल पटेल, अनुसूचित जाति वर्ग से सिलावट और सामान्य वर्ग से नरोत्तम मिश्रा और गोविंद सिंह राजपूत को प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कमल नाथ मंत्रिमंडल में सिलावट के पास स्वास्थ्य और राजपूत के पास परिवहन विभाग की कमान थी।

    कोरोना की बात करें तो मध्य प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 1400 से पार पहुंच चुकी है, जबकि 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, कोरोना को लेकर राजनीति तेज हो गई है। हाल ही में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर भी निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार गिराने के लिए संसद की कार्यवाही चलाई। उन्होंने लॉकडाउन के ऐलान में केंद्र पर देरी का भी आरोप लगाया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+