MP Bypolls: मतदान संपन्न, कोलारस में 70.40 और मुंगावली में 77.05 फीसदी वोटिंग
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया है। दोनों जगहों पर बड़ी संख्या में वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। दोनों ही जगहों पर मतदान के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मध्य प्रदेश की मुंगावली और कोलारस विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। कोलारस में 70.40 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वहीं मुंगावली में इस बार 77.05 फीसदी मतदाताओं ने वोटिंग की। यह दोनों सीटें कांग्रेस के खाते में थीं, दोनों सीटें कांग्रेस विधायकों के निधन से खाली हुई थीं।

LIVE Feed
इसे भी पढ़ें- Madhya Pradesh Bypolls: शिवराज सिंह और ज्योतिरादित्य के बीच साख की लड़ाई













Click it and Unblock the Notifications