VIDEO: विजयवर्गीय ने दिग्विजय और कमलनाथ को बताया चुन्नू-मुन्नू, कहा-उनकी रैली में 100 लोग भी नहीं आते
भोपाल। मध्य प्रदेश में उनचुनावों के लिए वोटिंग में गिनती के दिन बचे हैं। ऐसे सभी राजनीतिक दल जोरो-शोरों से प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। राजनेता एक दूसरे पर निशाना साधने में भाषा की मर्यादा तक का ख्याल नहीं रख रहे। ऐसा ही हुआ है अशोक नगर में बीजेपी प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी की रैली में। इस रैली में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगला के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद थे। विजयवर्गीय ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर तंज कसा। उन्होंने दोनों को चुन्नू-मुन्नू बताते हुए कहा कि दोनों की विधानसभा चुनाव के दौरान हुईं रैलियों में 50-100 लोग ही आते थे।
Recommended Video

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, 'शब्दों के माध्यम से, विचारों के माध्यम से व्यक्तिगत चरित्र पता लगता है। गद्दार कौन है, कमलनाथ पहले अपने गिरेबां में छांकिए। पिछले चुनाव में आपने किसानों से कर्ज माफ का कर्जा किया था। दुग्ध उत्पादकों के लिए भी आपने वादा किया था। लेकिन कोई वादा पूरा नहीं किया।' बीजेपी महासचिव ने कहा, 'जब सिंधिया ने कमलनाथ से वादों को लेकर पूछा तो कमलनाथ जी उनको टालते गए।'
बीजेपी नेता ने कहा, 'ये चुन्नू-मुन्नू हैं। एक मुख्यमंत्री बन गया और दूसरा अपने बंगले पर बैठ गया। एक ट्रांसफर करा रहा था और घर में नोट गिन रहा था। दूसरा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर केस कर रहा था।' उन्होंने कहा, 'सिंधिया जी कमलनाथ के आगे-पीछे घूमते रहे और आखिर में सिंधिया ने अपनी बात स्पष्ट कह दी। इसी वजह से सिंधिया जी बीजेपी के साथ आ गए। और चुन्नू-मुन्नू की दुकान बंद हो गई।' वहीं सिंधिया के बिकने बाली बात पर उन्होंने कहा कि जिस घर में रहते हैं सिंधिया उस की कीमत कमलनाथ और दिज्विजिय सिंह की कुल सम्पत्ति से ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications