MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव से बातचीत के बाद बस ऑनर्स एसोसिएशन ने हड़ताल वापस ली, सबके हितों की रक्षा का भरोसा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परिवहन के लिए सार्वभौमिक ग्रामीण पहुंच पर ध्यान केंद्रित किया। बस ऑनर्स एसोसिएशन के साथ चर्चा में, उन्होंने परिवहन मंत्रालय के साथ तत्काल, सहयोगात्मक समस्या-समाधान का निर्देश दिया। आश्वासन के बाद, एसोसिएशन ने प्रस्तावित 2 मार्च 2026 की बस हड़ताल वापस ले ली, जिससे सार्वजनिक परिवहन के लिए एक सहयोगात्मक मार्ग प्रशस्त हुआ।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के प्रत्येक ग्रामीण अंचल तक यात्रियों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोक परिवहन सेवा निर्बाध रूप से चलती रहे और सभी हितधारकों के हित सुरक्षित रहें, यही सरकार का उद्देश्य है।

मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बस ऑपरेटर्स की सभी शंकाओं और कठिनाइयों का समाधान आपसी संवाद से निकाला जाएगा। उन्होंने परिवहन मंत्री को निर्देशित किया कि एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने शासन द्वारा जारी एक सूचना और एक अधिसूचना को फिलहाल होल्ड करने के निर्देश भी दिए।
सकारात्मक चर्चा और समस्याओं के समाधान के आश्वासन के बाद मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन ने 2 मार्च 2026 से प्रस्तावित बस हड़ताल वापस लेने की घोषणा की। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने समाधान की दिशा में पहल करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। बैठक में परिवहन विभाग के सचिव मनीष सिंह, बस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित विभिन्न संभागों से आए प्रतिनिधि उपस्थित रहे।











Click it and Unblock the Notifications