मध्य प्रदेश के बीजेपी नेता का विवादित बयान, महात्मा गांधी को बताया पाकिस्तान का राष्ट्रपिता

नई दिल्ली। भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान पर विवाद थमा नहीं था कि एक और बीजेपी नेता ने महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। मध्य प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अनिल सौमित्र ने सोशल मीडिया पर विवादास्पद पोस्ट लिखा है जिसमें महात्मा गांधी को पाकिस्तान का राष्ट्रपिता बताया है। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा के गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान पर काफी विवाद हुआ है और बीजेपी को साध्वी प्रज्ञा के बयान से किनारा करना पड़ा है।

'राष्ट्रपिता थे, लेकिन पाकिस्तान राष्ट्र के'

'राष्ट्रपिता थे, लेकिन पाकिस्तान राष्ट्र के'

मध्य प्रदेश के बीजेपी प्रवक्ता अनिल सौमित्र ने फेसबुक पर लिखा, 'राष्ट्रपिता थे, लेकिन पाकिस्तान राष्ट्र के। भारत राष्ट्र में तो उनके जैसे करोड़ों पुत्र हुए। कुछ लायक तो कुछ नालायक।' वहीं, इस बयान के बाद एक न्यूज से बातचीत में अनिल सौमित्र ने बताया कि वेस्ट के कल्चर के तहत महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता बनाया, सनातन धर्म में भारत का कोई पिता नहीं हो सकता, पुत्र हो सकता है।

साध्वी प्रज्ञा के बयान पर गरमाई थी राजनीति

साध्वी प्रज्ञा के बयान पर गरमाई थी राजनीति

इसके पहले, गुरुवार को साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा दिए गए, 'नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे' वाले बयान पर सियासत गरमा गई थी। बीजेपी की ओर से इस मामले पर सफाई देते हुए पार्टी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि बीजेपी सहमत नहीं है और इसकी निंदा करती है।

कांग्रेस ने बोला था हमला

कांग्रेस ने बोला था हमला

कांग्रेस की ओऱ रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि, गोडसे के उत्तराधिकारियों द्वारा भारत की आत्मा पर हमला किया गया है। BJP नेता राष्ट्रपिता के हत्यारे को एक सच्चे राष्ट्रवादी के रूप में वर्णित कर रहे हैं। वहीं देश के लिए जान देने वाले हमेंत करकरे जैसे लोगों को देशद्रोही बता रहे हैं। अब साफ है, भाजपाई हैं गोडसे के वंशज! भाजपाई बताते हैं गोडसे को देशभक्त और शहीद हेमंत करकरे को देशद्रोही! हिंसा की संस्कृति और शहीदों का अपमान ही है भाजपाई डीएनए!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+