इंदौर में भाजपा की किसान आक्रोश रैली, कैलाश विजयवर्गीय का एक हजार ट्रैक्टर आने का दावा

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में आज (मंगलवार) विपक्षी दल भाजपा प्रदेश सरकार के खिलाफ किसान आक्रोश रैली कर रही है। भादपा का आरोप है कि सरकार किसानों से किए वादे पूरे नहीं कर रही है। पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में भाजपा ये किसान आंदोलन कर रही है। विजयलर्गीय और गदूसरे नेताओं का दावा है कि रैली में किसान करीब एक हजार ट्रैक्टर शामिल हो रहे हैं।

इंदौर

इंदौर में राजमोहल्ला से कलेक्टोरेट तक ये निकल रही है। विरोध के बाद कलेक्टर को बिजली कटौती सहित अन्य मुद्दे पर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें प्रदेशभर से भाजपा नेता शामिल हो रहे हैं। किसान रैली के लिए भाजपा नेता पहले से ही तैयारी में लगे हैं।भाजपा ने रैली में आने वाले किसानों और कार्यकर्ताओं के खाने-पीने की भी पूरी व्यवस्था की है।

कैलाश विजयवर्गीय पिछले साल भाजपा की सरकार होते हुए किसान आभार रैली की थी। अब भाजपा विपक्ष में है इसलिए बिजली, पानी और किसानों की खर्च माफी के नाम कांग्रेस पर वादा खिलाफी का आरोप लगा उन्होंने ये रैली बुलाई है। इसे विजयवर्गीय के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है।

भाजपा ध्यान भटका रही: कांग्रेस

भाजपा की रैली को लेकर राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का कहना है पिछली सरकार की अव्यवस्थाओं को सुधारने का काम उनकी सरकार कर रही है। राज्य के किसान खुश हैं। बीजेपी नकली शक्ति प्रदर्शन कर रही है और लोगों का ध्यान भटका रही है। कांग्रेस का ये भी कहना है कि बीजेपी में अंदरूनी गुटबाजी हावी है, ऐसे में किसानों को बहाना बनाकर कैलाश विजयवर्गीय खुद को शिवराज सिंह चौहान से ऊपर आना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+