टिकट मिलने के तीसरे दिन ही बीजेपी उम्मीदवार का निधन

bjp candidate,devi singh patel,died due to, heart attack, बीजेपी उम्मीदवार, देवी सिंह पटेल, हार्ट अटैक

भोपाल। मध्य प्रदेश बीजेपी के नेता देवी सिंह पटेल अब हमारे बीच नहीं है। सोमवार सुबह हार्ट अटैक की वजह से बीजेपी उम्मीदवार देवी सिंह पटेल का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि जब वो सो रहे थे उसी समय उनके सीने में अचानक तेज दर्द हुआ था। उनके निधन पर बड़वानी जिले में शोक की लहर है। बीजेपी ने एक बार फिर उनपर भरोसा जताते हुए इस बार के चुनाव में टिकट फाइनल किया था। देवी सिंह पटेल को बड़वानी जिले के राजपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन टिकट मिलने के तीसरे दिन देवी सिंह पटेल का निधन हो गया।

devi singh patel
देवी सिंह पटेल ने इस बार के चुनाव में अभी तक नामांकन नहीं किया था। ऐसे में बीजेपी के लिए इस सीट पर दूसरे उम्मीदवार के नाम को घोषित करना होगा। बीजेपी ने देवी सिंह पटेल को कांग्रेस के मौजूदा विधायक बाला बच्चन के सामने उतारा था। पटेल पिछले चुनाव में 11 हजार मतों से बाला बच्चन से हार गए थे। लेकिन 2008 के चुनाव में देवी लाल पटेल ने कांग्रेस की शकुंतला वास्कले को 8 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। देवी सिंह पटेल 1984 से 2013 तक 7 बार विधानसभा चुनाव लड़े जिसमें चार बार उन्हें जीत हासिल हुई। पहली बार 1989 में कांग्रेस के प्रत्याशी दौलत सिंह वास्कले को हराकर विधायक बने थे। इसके अलावा वो राज्यमंत्री की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+