इंडिया टीवी-सीएनएक्स पोल: मध्य प्रदेश में बीजेपी को 122 सीटें, कांग्रेस को 95
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 को लेकर इंडिया टीवी-सीएनएक्स के ताजा ओपिनियन पोल में बीजेपी को 122 सीटें मिलने का अनुमान है। मध्य प्रदेश में मतदान से कुछ हफ्ते पहले किए गए इंडिया टीवी-सीएनएक्स के नए ओपिनियन पोल में मध्य प्रदेश में बीजेपी को 122 सीट, कांग्रेस 95, बीएसपी 03 और अन्य को 10 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। पिछली बार इंडिया टीवी-सीएनएक्स के ओपिनियन पोल में मध्य प्रदेश की 230 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी को 128 सीट, कांग्रेस-85 सीट, बहुजन समाज पार्टी को 8 सीट मिलने का अनुमान जताया गया था, जबकि अन्य के खाते में 9 सीट का अनुमान है।

ओपिनियन पोल में भोपाल, चंबल, महाकौशल, बुंदेलखंड की 158 विधानसभा सीटों में से बीजेपी-80, कांग्रेस-69, बीएसपी-03, अन्य-06 को सीटें मिलने का अनुमान है।
इसी प्रकार से भोपाल की 22सीटों में से बीजेपी को 13 सीट, कांग्रेस को 09 सीट, बीएसपी को 0, जबकि अन्य को 1 सीट का अनुमान जताया गया है।
चंबल की 34 सीटों में से बीजेपी को 14, कांग्रेस को 15 सीट, बीएसपी को 01 और अन्य को 04 सीटें मिलने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश में विधानसभा की कुल 230 सीट हैं। 2013 विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 165 सीटों पर जीत प्राप्त हुई थी, जबकि कांग्रेस को मात्र 58 सीटों से संतोष करना पड़ा था। इसके अलावा अन्य को 3 सीट और बीएसपी (बहुजन समाज पार्टी) को 4 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications