MP में बीजेपी को तगड़ा झटका: भाजपा विधायक के पिता ने छोड़ी पार्टी, राहुल के सामने थामा कांग्रेस का दामन

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को करारा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व विधायक पुष्पराज सिंह ने बीजेपी छोड़ दी है। इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन भी थाम लिया है। पार्टी छोड़ने वाले पुष्पराज सिंह के बेटे अभी बीजेपी से विधायक हैं। चुनाव से पहले पार्टी छोड़कर कांग्रेस में जाने वाले पुष्पराज सिंह दूसरे बड़े नेता हैं। उनसे पहले पद्मा शुक्ला ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी।

पुष्पराज सिंह रीवा से पूर्व विधायक रह चुके हैं

पुष्पराज सिंह रीवा से पूर्व विधायक रह चुके हैं

बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में जाने वाले पुष्पराज सिंह रीवा से पूर्व विधायक रह चुके हैं। उनकी सियासी पारी पर नजर डालें तो वो पहले कांग्रेस में थे, कांग्रेस की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने साल 2008 में सपा की सदस्यता ग्रहण की। बाद में वो बीजेपी में चले गए और फिर रीवा से विधायक भी रहे। वर्तमान में उनके बेटे दिव्यराज सिंह रीवा की सिरमौर विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं।

राहुल गांधी के सामने कांग्रेस में हुए शामिल

राहुल गांधी के सामने कांग्रेस में हुए शामिल

पुष्पराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी का सदस्यता उस समय ली जब पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर थे। इसी दौरान शुक्रवार को रीवा में पुष्पराज सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की और कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया। कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट करके बताया कि रीवा के वरिष्ठ नेता पुष्पराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष पार्टी में वापसी की है। पुष्पराज सिंह का कांग्रेस परिवार में पुनः स्वागत है।

बीजेपी छोड़कर जाने वाले दूसरे बड़े नेता

बीजेपी छोड़कर जाने वाले दूसरे बड़े नेता

पूर्व विधायक पुष्पराज सिंह का बीजेपी छोड़ना पार्टी के लिए दूसरा बड़ा झटका माना जा रहा है। इससे पहले कटनी जिले की पद्मा शुक्ला ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। पद्मा शुक्ला ने 2013 के विधानसभा चुनाव में विजयराघवगढ़ से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+