मध्य प्रदेश चुनाव: रुझानों में शिवराज सरकार के 13 मंत्री चल रहे हैं पीछे
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की जारी मतगणना में कांग्रेस बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है। पिछले 15 सालों से सत्ता में काबिज भाजपा के लिए ये विधानसभा एक बुरा सपना साबित हो रहे हैं।
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की जारी मतगणना में कांग्रेस बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है। पिछले 15 सालों से सत्ता में काबिज भाजपा के लिए ये विधानसभा एक बुरा सपना साबित हो रहे हैं। हालांकि फाइनल नतीजे आना अभी बाकी हैं, लेकिन रुझान भाजपा के लिए कोई खुशखबरी नहीं लाते दिख रहे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी सीट से आगे चल रहे हैं, लेकिन उनके पूरे 13 मंत्री राज्य में पीछे चल रहे हैं।

मध्य प्रदेश से आ रहे रुझानों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तो अपनी सीट बचाते दिख रहे हैं, लेकिन उनके 13 मंत्री पीछे चल रहे हैं। दतिया से मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दामोह विधानसभा क्षेत्र से वित्त मंत्री जयंत मलैया पीछे चल रहे हैं। वहीं भोपाल दक्षिण-पश्चिम सीट पर मंत्री उमाशंकर गुप्ता भी पीछे चल रहे हैं।
ये भी पढ़ें: जानिए कौन हैं अटल की भतीजी करुणा शुक्ला, जिन्होंने रमन सिंह को उनके गढ़ में हराया
बालाघाट से मंत्री गौरीशंकर बिसेन भी रुझानों में पीछे हैं। दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग के अनुसार मध्य प्रदेश में भाजपा 110 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा 108 सीटों पर है। आयोग ने अभी 230 में से 226 सीटों पर रुझान दिए हैं। सत्ता के लिए कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर चल रही है।
ये भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 LIVE: पांचों राज्यों की मतगणना के पल-पल के लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें












Click it and Unblock the Notifications