भाजपा को अपने राज्यों में नहीं दिखता भ्रष्टाचार: राहुल गांधी

मध्य प्रदेश के बालाघाट के लांजी में जनसभा को शुक्रवार को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार के जिन मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे उन्हें हटा दिया गया मगर मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार में फंसे मंत्रियों में से एक के खिलाफ भी कार्रवाई नहीं की गई है।
गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस मानती है कि गरीब व कमजोर वर्ग को मजबूत करना होगा, यही कारण है कि भूमि अधिग्रहण विधेयक, खाद्य सुरक्षा विधेयक, सूचना का अधिकार जैसे कानून अमल में लाए गए हैं। हम आम आदमी को ताकतवर बनाना चाहते हैं। वहीं मध्य प्रदेश में गरीबों की जमीन छीनकर अमीरों को दे दी जाती है। यहां महिलाओं पर अत्याचार बढ़े, नवजात शिशुओं की मौत हुई।












Click it and Unblock the Notifications