'बैटमैन' आकाश विजयवर्गीय के बाद एक और बीजेपी नेता बल्ला लेकर अफसर को धमकाने पहुंचे

भोपाल। इंदौर में बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय द्वारा एक निगम अधिकारी की क्रिकेट के बैट से पिटाई का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि प्रदेश में एक और 'बल्लेबाज नेता' सामने आए हैं। ये मामला दमोह का है जहां बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल सरकारी कर्मचारी के दफ्तर में किसी मामले की शिकायत करने हाथ में क्रिकेट का बैट लेकर जा पहुंचे।

सरकारी अफसर को बल्ला लेकर पहुंचे धमकाने

सरकारी अफसर को बल्ला लेकर पहुंचे धमकाने

विवेक अग्रवाल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वे सरकारी दफ्तर में कंधे पर बैट लिए बैठे दिखाई दे रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी नेता किसी मामले में शिकायत लेकर सरकारी दफ्तर पहुंचे थे। पीटीआई के मुताबिक, बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा, 'जब से मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है, बिना पैसे और बाहुबल के कोई काम नहीं हो रहा है, मैं इनको केवल ये बताना चाहता था कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।' बीजेपी नेता ने कहा, 'मैंने इनसे कहा कि अगर वे अपना काम ईमानदारी और तेजी से करेंगे तो बल्ले का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।'

आकाश विजयवर्गीय ने की थी बल्ले से अधिकारी की पिटाई

आकाश विजयवर्गीय ने की थी बल्ले से अधिकारी की पिटाई

बता दें कि आकाश विजयवर्गीय ने बुधवार को अपने इलाके में एक निगम अधिकारी की बल्ले से तब पिटाई कर दी थी, जब वो टीम के साथ यहां एक जर्जर मकान को गिराने के लिए पहुंचे थे। आकाश की सड़क पर गुंडागर्दी और मारपीट का वीडियो मीडिया में भी आ गया था। जिसके बाद उन पर मामला दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया गया था। कोर्ट ने आकाश विजयवर्गीय की जमानत अर्जी को खारिज करते हुए बीजेपी विधायक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

पिटाई के बाद अधिकारी आईसीयू में भर्ती

पिटाई के बाद अधिकारी आईसीयू में भर्ती

आकाश विजयवर्गीय ने जिस नगर निगम के अधिकारी की पिटाई की थी, उसकी तबियत शुक्रवार को बिगड़ गई। जिसके बाद अधिकारी को आईसीयू में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नगर निगम के अफसर को एक निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि मरीज की हालत स्थिर बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+