# MP में एयर कनेक्टिविटी को नई उड़ान, CM मोहन यादव ने 4 नई फ्लाइट्स को दिखाई हरी झंडी **भोपाल।** मध्यप्रदेश में एयर कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 9 अगस्त को भोपाल के राजा भोज एयरपोर्...

मध्य प्रदेश अपनी भोपाल की राजा भोज हवाई अड्डे से चार नई उड़ानें शुरू कर रहा है, जिससे रेवा, पटना, कोलकाता के लिए सीधी सेवाएं मिलेंगी और क्षेत्रीय हवाई संपर्क बेहतर होगा। केंद्र सरकार के समर्थन से इस कदम का उद्देश्य यात्रा, व्यापार, पर्यटन और शिक्षा को तेज करना है, जिसमें राज्य-समर्थित सब्सिडी और बेहतर एयर एम्बुलेंस और हेलीकॉप्टर सेवाएं शामिल हैं।

मध्यप्रदेश में एयर कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 9 अगस्त को भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से चार नई फ्लाइट्स को फ्लैग ऑफ किया। इन नई हवाई सेवाओं के शुरू होने से भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच सीधा हवाई संपर्क स्थापित होगा। इससे यात्रियों को समय की बचत के साथ-साथ व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने यात्रियों को बोर्डिंग पास भी प्रदान किए।

MP expands air connectivity with four new routes

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के लिए यह गौरवशाली दिन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में एयर कनेक्टिविटी का लगातार विस्तार हो रहा है और नए एयरपोर्ट तथा नए हवाई मार्ग विकसित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हवाई सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रति उड़ान वित्तीय सहायता उपलब्ध करा रही है। इंदौर से अबू धाबी की इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होने के बाद आने वाले समय में भोपाल से शारजाह के लिए भी अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने की बात उन्होंने कही।

उन्होंने कहा कि एयर एंबुलेंस की सुविधा भी मध्यप्रदेश में शुरू की गई है। जहां हवाई पट्टी उपलब्ध है, वहां विमान और जहां हवाई पट्टी नहीं है, वहां हेलीकॉप्टर के माध्यम से मरीजों को इलाज के लिए भेजा जा रहा है। प्रदेश में हेलीकॉप्टर सेवाओं का भी विस्तार हो रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एविएशन सेक्टर में बदलाव: नायडू

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने नई उड़ानों की शुरुआत पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले वर्षों में देश के एविएशन सेक्टर में ऐतिहासिक विस्तार हुआ है।

उन्होंने कहा कि उड़ान योजना के तहत देश में एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाया गया है और टियर-2 तथा टियर-3 शहरों को भी हवाई सेवाओं से जोड़ा जा रहा है। आने वाले समय में एयरपोर्ट और विमानों की संख्या में और वृद्धि की जाएगी।

नायडू ने मध्यप्रदेश की नई एविएशन पॉलिसी की सराहना करते हुए इसे देश की बेहतर नीतियों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट बनने से संबंधित क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में व्यापक बदलाव आता है और रोजगार तथा कारोबार के नए अवसर पैदा होते हैं।

विंध्य के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भोपाल-रीवा और रीवा-कोलकाता हवाई सेवाओं को विंध्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि विंध्य में प्राकृतिक संसाधनों, ऊर्जा और धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन एयर कनेक्टिविटी की कमी एक बड़ी चुनौती थी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नई एविएशन पॉलिसी से इस क्षेत्र को बेहतर हवाई संपर्क मिल रहा है। एयर कनेक्टिविटी अब केवल सुविधा या लग्जरी नहीं, बल्कि व्यापार और पर्यटन के विकास के लिए जरूरी आवश्यकता बन चुकी है।

चार नए रूट से यात्रियों को क्या फायदा?

नई हवाई सेवाओं से मध्यप्रदेश के कई महत्वपूर्ण शहर सीधे जुड़ेंगे।

*भोपाल-रीवा: राजधानी भोपाल और विंध्य क्षेत्र के बीच सीधा हवाई संपर्क।

*भोपाल-पटना: मध्यप्रदेश सीधे बिहार की राजधानी पटना से जुड़ेगा।

*रीवा-कोलकाता: विंध्य क्षेत्र का पूर्वी भारत से सीधा संपर्क।

*जबलपुर-कोलकाता: महाकौशल क्षेत्र और कोलकाता के बीच सीधी हवाई सेवा।

इन सेवाओं से यात्रियों के सफर का समय कम होगा और व्यापार, पर्यटन, शिक्षा तथा रोजगार से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

राज्य सरकार देगी वित्तीय सहायता

इन नई फ्लाइट्स का संचालन अलायंस एयर द्वारा किया जाएगा। राज्य सरकार मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 के तहत इन सेवाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएगी। प्रत्येक राउंड ट्रिप पर राज्य शासन की ओर से कंपनी को 10 लाख रुपये तक की वायबिलिटी गैप फंडिंग (VGF) दी जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एयर कनेक्टिविटी के विस्तार को लगातार प्राथमिकता दे रहे हैं। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के विभिन्न शहरों को देश के प्रमुख शहरों से जोड़कर नागरिकों को सुगम, सुरक्षित और समयबद्ध आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+