Video: सूखी नदी पर पुल बना रहे थे मजदूर,अचानक नदी में आ गई उफान, फंसे 7 लोग
Video: सूखी नदी पर पुल बना रहे थे मजदूर,अचानक तेज धार में फंसे 7 लोग
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रदेश के बुरहानपुर में एक सूखी नदी पर पुल बनाने का काम चल रहा था। मजदूर नदी पर पुल बनाने का काम कर रहे थे कि अचानक नदी में तेज धार आ गई, जिसकी वजह से मजदूर तेज रफ्तार नदी के बीच फंस गए।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक नदी पर 7 मजदूर पुल बनाने के काम में लगे थे, तभी अचानक नदी में पानी की तेज धार आ गई और इस धार में सभी मजदूर फंस गए। वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि मजदूर नदी की धार में फंसे दिखाई देते हैं। वहीं तेज रफ्तार नदी के बीच जेसीवी मशीन दिखाई दे रहा है। मजदूर पुलिस बनाने के सामानों के पर चढ़कर किसी तरह से खुद को सुरक्षित बचाने में कामियाब हो सके। बाद में राहत-बचाव दल के लोगों ने सभी मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया।
आपको बता दें कि इससे पहले मंदसौर जिले में तेज रफ्तार पानी की चपेट में आने से कार बह गई, जिससे कार में सवार में 4 लोगों की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications