मध्य प्रदेश:नदी में गिरी बस, 6 की मौत, 19 घायल, लापता लोगों की तलाश जारी

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के रायसेन में भीषण बस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। रायसेन के रीछन नदी में बस गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जब कि 19 से ज्यादा लोग घायल हो गए। कई लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।

 Madhya Pradesh: 6 people killed, 19 injured after a bus fell into a river in Raisen, last night; injured being treated at a local hospital

रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार देर रात एक यात्री बस रीछन नदीं के ऊपर बने पुल से गुजर रही थी, लेकिन अचानक बस अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए रीछन नदी में जा गिरी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। कई लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।लोगों को जैसे ही सूचना मिली वो मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बस इंदौर से छतरपुर के लिए जा रही थी। इस बस में करीब 45 यात्री सवार थे। फिलहाल 6 शव बाहर निकाले जा चुके हैं।अन्य लापता यात्रियों की तलाश जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+