फरवरी से पहले कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संभव नहीं: सीईए
नई दिल्ली। पार्टी अध्यक्ष और कार्यकारी निकाय सदस्यों का चुनाव करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सत्र फरवरी से पहले नहीं हो सकता है। यह ताजा जानकारी केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण (सीईए) ने दी। पार्टी की सीईए अभी तक मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया में है। सीईए के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने पत्रकारों को बताया कि मतदाता सूची को 20-25 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। सूची को अंतिम रूप देने के बाद इसे कांग्रेस अध्यक्ष और सीडब्ल्यूसी को भेज दिया जाएगा।

मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी के संविधान के मुताबिक, मतदाता सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया समाप्त हो जाने के बाद, कमेटी सभी विवरणों के साथ कांग्रेस अध्यक्ष और सीडब्ल्यूसी को एक नोट भेजेगी। सीईए को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) द्वारा अनिवार्य किए जाने के बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू करने और उसे पूरा करने के लिए और 25 दिनों की आवश्यकता होगी।
उन्होंने कहा, अभी एआईसीसी सदस्यों की सूची को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है। अगले एक महीने के भीतर इस सूची को अंतिम रूप देने का लक्ष्य रखा गया है।'' अध्यक्ष के चुनाव के लिए तिथि निर्धारित करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, इसको लेकर कांग्रेस कार्य समिति की ओर से फैसला किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
सके बाद सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस बीच, बिहार विधानसभा चुनाव और कुछ राज्यों के उप चुनावों में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल जैसे कुछ वरिष्ठ नेता पार्टी का सक्रिय अध्यक्ष बनाए जाने की मांग उठा रहे हैं।
-
Karnataka में बगावत के सुर! पड़ोसी राज्य में चुनाव के बीच 30 कांग्रेस विधायकों का दिल्ली कूच, टेंशन में राहुल -
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications