माधुरी दीक्षित के बड़े बेटे ने कंपलीट की ग्रेजुएशन, खुशी से फूले नहीं समा रहीं एक्ट्रेस ने कही ये बात

माधुरी दीक्षित के बड़े बेटे ने कंपलीट की ग्रेजुएशन, खुशी से फूले नहीं समा रहीं एक्ट्रेस ने कही ये बात

मुंबई, 31 मई: बॉलीवुड की धकधक गर्ल और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को खुद से जुड़ी अपडेट अक्सर देती रहती हैं। माधुरी दीक्षित ने इस बार इंस्टाग्राम पर अपने बेटे अरिन के ग्रेजुएट होने की बात बताई है। माधुरी दीक्षित के बड़े बेटे अरिन ने हाई स्कूल अच्छे नंबरों पास कर लिया है और ग्रेजुएट हो गए हैं। इस खास मौके पर माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने पति और श्रीराम नेने और दोनों बेटे साथ दिखाई दे रही हैं। माधुरी ने वीडियो को साझा कर अपने दिल की खुशी जाहिर की है।

Madhuri Dixit

माधुरी दीक्षित ने वीडियो को शेयर कर लिखा है, ''राम और मेरे लिए ये एक गर्व करने वाला पल है। अरिन फ्लाइंग कलर्स के साथ हाई स्कूल से ग्रेजुएट हो गया है। अरिन को और उनकी ग्रेजुएटिंग क्लास 2021 को बधाई। हम आप लोगों की महेनत की सराहना करते हैं। आप सभी के लिए यह साल कितना कठिन रहा है और हम आपकी मजबूती, कड़ी मेहनत, लगन और एकाग्रता को दिल से सलाम करते हैं। इसलिए आप अपने जुनून को फॉलो कीजिए और समझें कि एक दिन आपके पास बदलाव लाने की शक्ति होगी, इसका अच्छी तरह से उपयोग करें। आप जो कुछ भी करते हैं उसमें सफलता की कामना करते हैं। आपको हमेशा प्यार।''

पिछले हफ्ते, श्रीराम नेने ने बेटे अरिन के साथ एक तस्वीर साझा की थी और उन्होंने लिखा था,"बहुत गर्व है मुझे! एएसबी और सभी शिक्षकों और बहुत-बहुत धन्यवाद!" माधुरी दीक्षित फिलहाल अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती हैं। उन्होंने साल 1999 में डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की थी। दंपति दो बेटों - अरिन और रयान।

माधुरी दीक्षित जल्द ही नेटफ्लिक्स की आगामी वेब सीरीज के साथ डिजिटल दुनिया में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। इस वेब सीरीज को करण जौहर द्वारा निर्मित किया गया है। माधुरी दीक्षित को आखिरी बार 2019 की पीरियड ड्रामा फिल्म कलंक में देखा गया था। इस फिल्म में माधुरी के साथ आलिया भट्ट, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा भी थीं। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान, उन्होंने अपना पहला सिंगल टाइटल कैंडल रिलीज किया था। माधुरी इन दिनों डांस दीवाने 3 में बतौर जज की भूमिका में दिखाई दे रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+