माधुरी दीक्षित भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरेंगी!

Recommended Video

    Madhuri Dixit BJP के टिकट पर Loksabha Election 2019 में इस Seat लड़ेंगी चुनाव | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित 2019 में लोकसभा चुनाव में उतर सकती है। दीक्षित के भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पुणे लोकसभा सीट से लड़ने की चर्चा है। पार्टी के एक सीनियर नेता के मुताबिक, दीक्षित को चुनाव में उतारने को लेकर पार्टी आलाकमान तकरीबन फैसला कर चुका है।

    माधुरी ने भी भरी हामी!

    माधुरी ने भी भरी हामी!

    चुनाव लड़ने को लेकर माधुरी या भाजपा की ओर से कोई आधाकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि राज्य के एक भाजपा नेता का कहना है कि पुणे से चुनाव लड़ाने को लेकर उनका नाम शॉर्टलिस्ट हो गया है। दीक्षित भी गंभीरता से चुनाव लड़ने पर ध्यान दे रही हैं। पार्टी माधुरी के लिए पुणे को सबसे बेहतर सीट मान रही है। 2014 में भाजपा उम्मीदवार ने बड़े अंतर से कांग्रेस उम्मीदवार को हराकर ये सीट जीती थी।

    शाह से मुलाकात लाई रंग!

    शाह से मुलाकात लाई रंग!

    इस साल जून में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत देश के कई जाने-माने लोगों से मुलाकात की थी। माधुरी से भी वो मिले थे, उन्होंने माधुरी और उनके पति से घर जाकर बातचीत की थी। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद ही वो भाजपा नेताओं से ज्यादा सपंर्क में आईं। माधुरी दीक्षित के अलावा पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग के भी भाजपा से टिकट मिलने की चर्चा कई बार हुई है। गंभीर कई दफा दिल्ली की आप सरकार की आलोचना भी सोशल मीडिया पर कर चुके हैं, जिससे उनकी भाजपा से करीबी को बल मिला है।

    इस साल अमित शाह अपनी सरकार की उपलब्धियां बताने और समर्थन मांगने के लिए दो दर्जन से ज्यादा लोगों से मिले थे। इस अभियान में बीजेपी अध्यक्ष पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग, पूर्व लोकसभा महासचिव सुभाष कश्यप, उद्योगपति रतन टाटा, महेंद्र सिंह धोनी से मिले थे। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए ये अभियान चलाया था।

    कई हिट फिल्मों में किया है माधुरी ने काम

    कई हिट फिल्मों में किया है माधुरी ने काम

    51 साल की माधुरी दीक्षित हिन्दी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हैं। करीब एक दशक तक वो हिन्दी फिल्मों में छाई रही हैं। 90 के दशक में उनके नाम पर कई सुपरहिट फिल्में हैं। उनके नाम पर तेजाब, बेटा, हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल है, देवदास, खलनायक, दिल जैसी फिल्में हैं। माधुरी ने अमेरिका के डॉक्टर श्रीराम नैने से शादी की है। उनके दो बच्चे हैं और वो परिवार के साथ अमेरिका में रहती हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+