पुणे: मदरसे में बच्चों से यौन शौषण के आरोप में मौलाना गिरफ्तार
पुणे। पुणे के कटराज में पुलिस ने मदरसा चलाने वाले एक मौलाना को गिरफ्तार किया है। मौलाना पर बच्चों से यौन शोषण का आरोप है। पुलिस ने 36 बच्चों को मदरसे से छुड़ाया है। पुलिस ने मौलाना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस निरीक्षक मिलिंग गायकवाड ने बताया है कि मामले की तफ्तीश की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मदरसे से भागे दो बच्चों ने पुलिस से बताया था कि वहां एक मौलवी उनका यौन शोषण करता था। इस संबंध में बाल अधिकार कार्यकर्ता यामिनी आदबे ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी मौलाना रहीम को शुक्रवार शाम गिरफ्तार किया गया। साथ ही पुलिस ने मदरसे से 36 बच्चों को भी मुक्त कराया। मौलवी बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। मदरसे में रहने वाले अधिकतर बच्चे भी बिहार के ही थे, जो यहां रहकर पढ़ाई कर रहे थे।
मदरसे में प्रताड़ना से परेशान होकर दो बच्चे भागकर पुणे रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। वहां एक एनजीओ के कार्यकर्ताओं को वो मिल गए। उसने दोनों बच्चों को विश्वास में लिया। पहले तो बच्चों ने कुछ नहीं बताया लेकिन बाद में उन्होंने आश्रम में शारीरिक शोषण होने का खुलासा किया। जिसके बाद कार्यकर्ता उनको लेकर पुलिस के पास पहुंची।












Click it and Unblock the Notifications