मां काली विवाद: दिल्ली की अदालत ने लीना मणिमेकलई के खिलाफ जारी किया समन, इस दिन होंगी पेश
हिंदू देवी मां काली पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलई और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए गए हैं।
नई दिल्ली, 11 जुलाई : हिंदू देवी मां काली पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलई और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए गए हैं। इससे पहले दिल्ली बीजेपी के नेताओं के दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस बीच सोमवार को दिल्ली की एक अदालत ने लीना मणिमेकलई और अन्य को 6 अगस्त को पेश होने के लिए समन जारी किया है।

धार्मिक भावना आहत होने का आरोप
साथ ही वादी ने पोस्टर और विवादित ट्वीट पर रोक लगाने की मांग की है। वादी ने कहा कि पोस्टर के जरिए मां काली के गलत चरित्र को दिखाया गया है। इससे हिंदुओं की भावना को आहत पहुंची है। वहीं इस मामले में महुआ मोइत्रा के खिलाफ मध्य प्रदेश में मामला दर्ज किया गया था।

विवादित पोस्टर पर विवाद
बता दें कि डॉक्यूमेंट्री काली के विवादित पोस्टर को लेकर बवाल मचा हुआ है। विवादित पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। जिसको लेकर हिंदू धर्म की भावनाएं आहत हुई हैं। इसको लेकर ट्विटर पर जबर्दस्त विरोध हुआ था।

महुआ ने क्या दिया था मां काली पर बयान
वहीं इस विवाद में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा भी कूद गईं। उन्होंने मां काली को मांस खाने वाली और शराब पीने वाली देवी बताया। जिसके बाद टीएमसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बयान से किनारा कर लिया था। उन्होंने कहा कि यह बयान महुआ मोइत्रा की निजी टिप्पणी है।
Recommended Video

क्या बोले पीएम मोदी
वहीं कल पीएम मोदी ने भी इस मामले में टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भारत के साथ हमेशा मां काली का आशीर्वाद रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया के कल्याण के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। मां काली का आशीर्वाद बना हुआ है।

छाती पर पड़ेंगे पैर
अमित मालवीय ने पीएम मोदी की वीडियो ट्वीट कर टीएमसी सांसद द्वारा मां काली के अपमान का आरोप लगाया गया। महुआ मोइत्रा ने 2.54 बजे पलटवार किया। महुआ ने 'ट्रोल इनचार्ज' संबोधन के साथ लिखा कि मां ओ मां करने से छाती पर पैर (maa kali mahua moitra) पड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications