उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के साथ केंद्रीय मंत्रियों की मीटिंग खत्म, राज्यसभा में हंगामे को देख हुए थे भावुक

नई दिल्ली, अगस्त 15। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की केंद्रीय मंत्रियों के साथ हुई अहम मीटिंग खत्म हो गई है। ये बैठक उपराष्ट्रपति के आवास पर चल रही थी। इस मीटिंग में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, प्रह्लाद जोशी, अर्जुन राम मेघवाल, मुख्तार अब्बास नकवी और भूपेंद्र यादव शामिल थे। मीटिंग खत्म होने के बाद ये सभी नेता वेंकैया नायडू के आवास से निकल गए हैं। इस मीटिंग में राज्यसभा के डिप्टी चेयरमेन हरिवंश भी मौजूद थे।

Meeting

क्यों हुई थी मीटिंग?

आपको बता दें कि वेंकैया नायडू ने रविवार को केंद्रीय मंत्रियों के साथ ये अहम मीटिंग बुलाई थी। माना जा रहा है कि ये मीटिंग उपराष्ट्रपति ने राज्यसभा में हुए हंगामे से आहत होकर बुलाई थी। वेंकैया नायडू हाल ही में सदन में हुए हंगामे के बाद भावुक नजर आए थे। इसके लिए सरकार ने विपक्ष से माफी मांगने की बात कही थी। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू संसद में विपक्ष के हंगामे की वजह से भावुक हुए थे और उन्होंने विपक्ष के बर्ताव की निंदा भी की थी।

गुरुवार को विपक्षी नेताओं से मिले थे वेंकैया नायडू

इससे पहले विपक्ष के नेताओं ने भी वेंकैया नायडू से मुलाकात की थी। ये मीटिंग गुरुवार को हुई थी। वेंकैया नायडू से मिलने वाले विपक्षी नेताओं में कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे, आनंद शर्मा, सपा के रामगोपाल यादव समेत तमाम नेता मौजूद थे। इस मीटिंग में विपक्षी नेताओं ने सदन के मार्शल और सांसदों के बीच हुई हाथापाई की घटना को लेकर चिंता व्यक्त की थी। इस बैठक के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि जिस तरह सदन में 50-60 मार्शलों की मदद से विपक्ष के सांसदों और खासकर महिला सांसदों से बदसलूकी और धक्कामुक्की की गई, वो लोकतंत्र और संसद की मर्यादा के खिलाफ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+