लक्ष्मीकांत पारसेकर ने गोवा के मुख्यमंत्री की शपथ ली
पणजी। लक्ष्मीकांत पारसेकर ने गोवा के राजभवन में नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पारसेकर के साथ दस अन्य मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। गौरतलब है कि गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद लक्ष्मीकांत के नाम को आगे किया था।

58 वर्षीय लक्ष्मीकांत पारसेकर उत्तरी गोवा की मंदरेम विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। पारसेकर काफी लंबे अरसे तक आरएसएस से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही गोवा भाजपा को मजबूत करने में पारसेकर की भूमिका को काफी अहम माना जाता है। इससे पहले पारसेकर 2002 और 2012 में गोवा भाजपा इकाई के प्रमुख के रूप में अपनी सेवायें दे चुके है।












Click it and Unblock the Notifications