पैसा कमाने गये भोजपुर के 8 मजदूर एक माह से हैं मलेशिया में कैद
पटना (मुकुंद सिंह)। जीवन भर गरीबी देखने के बाद अच्छे पैसे कमाने की चाहत भोजपुर के पीरो गांव के 8 मजदूरों को महंगी पड़ गई। अच्छी कमाई की कौन कहे, उल्टा दलालों ने उन्हें जाली वीसा देकर मलेशिया में गिरफ्तार करवा दिया। आर्थिक हालत खराब होने नौकरी पाने कि लालच मे दलालों के झांसे फसे भोजपुर के 8 मजदूर मलेशिया में फंसे हुए हैं। मामला भोजपुर के पीरो थाना के पीरो गांव का है जहाँ पिछले महीने गांव के ही मुश्ताक, फिरोज, साबिर समेत 11 युवक दलालों के झांसे में पड़ विशाखापट्टनम एयरपोर्ट से मलेशिया पैसे कमाने गए।

परिजनों ने कर्ज लेकर उन्हें विदेश तो भेज दिया लेकिन अब उनके पास खाने के लाले पड़ गए हैं। मलेशिया में फंसे युवकों के इंतजार में उनके परिजनों का आंखे पथरा गई है। एक महीना बीतने के बावजुद अब तक उनकी कोई खोज-खबर ना मिलने से परिजन खासे परेशान हैं।












Click it and Unblock the Notifications