Lunar Eclipse on 26 May: भारत के इन 20 शहरों में दिखेगा चंद्र ग्रहण, जानें क्या है टाइमिंग और हर जानकारी

Lunar Eclipse on 26 May: भारत के इन 20 शहरों में दिखेगा चंद्र ग्रहण, जानें क्या है टाइमिंग और हर जानकारी

नई दिल्ली, 25 मई: पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के मुताबिक बुधवार यानी 26 मई को पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और यह भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, ओडिशा के कुछ तटीय हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से दिखाई देगा। 26 मई (5 ज्येष्ठ, 1943 शक संवत) को चंद्रमा का पूर्ण ग्रहण होगा। भारत में चंद्रोदय के ठीक बाद, चंद्र ग्रहण आंशिक रूप से भारत के उत्तरपूर्वी हिस्सों (सिक्किम को छोड़कर), पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, ओडिशा के कुछ तटीय भागों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से थोड़े समय के लिए दिखाई देगी।

Lunar Eclipse

Recommended Video

      Lunar Eclipse 2021: 26 May को लगेगा Chandra Grahan, जानें इसके बारे में सबकुछ | वनइंडिया हिंदी

      चंद्र ग्रहण: दोपहर 3:15 बजे शुरू होगा और 6:23 बजे खत्म होगा

      समाचार एजेंसी पीटीआई (भाषा) की एक रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में लोग चंद्र ग्रहण देखने से चूक सकते हैं क्योंकि चक्रवात यास के कारण आसमान में बादल छा सकते हैं। चंद्र ग्रहण दोपहर करीब 3:15 बजे शुरू होगा और शाम 6:23 बजे खत्म होगा।

      भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) मुताबिक चंद्र ग्रहण दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर और हिंद महासागर को कवर करने वाले क्षेत्र में भी दिखाई देगा।

      भारत के इन 20 शहरों में दिखेगा आंशिक चंद्र ग्रहण

      भारत के कम से कम 20 शहरों में 26 मई को आंशिक चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा। यहां उन शहरों की सूची दी गई है, जो दृश्यता की अवधि के साथ ग्रहण देख सकेंगे।

      शहर चंद्र उदय का समय (IST) चंद ग्रहण खत्म होने का वक्त
      अगरतला 6.06 बजे शाम 17 मिनट
      आइजोल 5.59 बजे 24
      कोलकाता 6.15 बजे 08
      चेरापूंजी 6.06 अपराह्न 17
      कूचबिहार 6.18 बजे शाम 05
      डायमंड हार्बर 6.15 बजे शाम 08
      दीघा 6.16 बजे शाम 07
      गुवाहाटी 6.09 बजे 14
      इम्फाल शाम 5.56 बजे 27
      ईटानगर 6.02 शाम 21
      कोहिमा 5.57 शाम 26
      लुमडिंग 6.01 शाम 22
      मालदा 6.21 शाम 02
      उत्तर लखीमपुर शाम 6 बजे 23
      पारादीप 6.18 शाम 05
      पाशीघाट शाम 5.57 बजे शाम 26
      पोर्ट ब्लेयर 5.38 शाम 45
      पुरी 6.21 02
      शिलांग शाम 6.06 बजे 07
      शिवसागर शाम 5.58 बजे 25
      सिलचर 6.01 बजे शाम 22

      ये भी पढ़ें- Lunar Eclipse 2021: अविवाहितों के लिए अच्छा नहीं चंद्र ग्रहण, जानिए क्या करें क्या नहीं?

      भारत में अगला चंद्र ग्रहण 19 नवंबर 2021 को दिखेगा। हालांकि वो एक आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। चंद्रोदय के ठीक बाद अरुणाचल प्रदेश और असम के सुदूर पूर्वोत्तर हिस्सों में बेहद कम समय के लिए ये आंशिक चंद्र ग्रहण दिखेगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+