Chandra Grahan 2020 Time: 4 घंटे 18 मिनट का होगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए कब, कहां दिखाई देगा ग्रहण
Chandra Grahan 2020 Time: 4 घंटे 18 मिनट का होगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए कब, कहां दिखाई देगा ग्रहण
नई दिल्ली। Chandra Grahan 2020, Lunar Eclipse 2020. नवंबर 30 को साल 2020 का आखिरी ग्रहण पड़ रहा है। कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती के मौके पर कल चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है। सोमवार, 30 नवंबर को इस साल का अंतिम चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण 4 घंटे 18 मिनट और 11 सेकेंड का होने वाला है। पैराणिक मान्यताओं के मुताबिक ग्रहण को लेकर कई मान्यताएं हैं, इसे ग्रहों की चाल से जोड़कर देखा जाता है। सोमवार को चंद्र ग्रहण करी शुरुआत 1 बजकर 4 मिनट से शुरू होगी , जबकि दोपहर 3:13 मिनट पर यह अपने चरम पर होगा। वहीं चंद्र ग्रहण की समाप्ति 5 बजकर 22 मिनट पर होगी।

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 2020 30 नवंबर को पड़ रहा है। ये चंद्र ग्रहण बेहद अहम है। ग्रहण रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में पड़ने वाला है। इस चंद्रग्रहण को एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका के कुछ हिस्सों में देखा जा सकता है। वहीं चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, लेकिन इसका प्रभाव पड़ेगा। वहीं इस चंद्र ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है, लेकिन इस बार यह चंद्र ग्रहण एक उपछाया ग्रहण है और भारत में दिखाई नहीं देगा, जिसकी वजह से इस चंद्र ग्रहण के दौरान इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।
कब कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
यह चंद्र ग्रहण एक उपछाया चंद्रग्रहण है। ऐसे में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। सोमवार को यह चंद्र ग्रहण अपराह्न 1 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा। वहीं यह चंद्र ग्रहण शाम 5 बजकर 22 मिनट तक खत्म रहेगा। बिहार की राजधानी पटना में यह चंद्र ग्रहण 05 बजे से 22 मिनट तक देखा जा सकता है।
चंद्र ग्रहण की उपछाया से पहला स्पर्श : दोपहर 1:04 बजे होगा।
परमग्रास चंद्र ग्रहण : दोपहर 3:13 बजे रहेगा।
उपछाया से अंतिम स्पर्श : शाम 5:22 बजे होगा।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications