Ludhiana loot:साढ़े आठ करोड़ की लूट के बाद हेमकुंड साहिब का आशीर्वाद पहुंची मोना, पति के साथ गिरफ्तार

लुधियाना में 8.5 करोड़ की लूट को अंजाम देने के बाद मोना पति के साथ हेमकुंड साहिब आशीर्वाद लेने के लिए पहुंची थी, जहां पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Ludhiana loot: कैश मैनेजमेंट कंपनी में 8.49 करोड़ रुपए की लूट के बाद पुलिस ने मंदीप कौर उर्फ मोना को उसके पति के साथ उत्तराखंड से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। मोना इस लूट की मुख्य साजिशकर्ता है। पुलिस ने इन दोनो के पास से 21 लाख रुपए जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी हरिद्वार, हेमकुंड साहिब, केदारनाथ दर्शन के लिए गए थे।

पुलिस ने इन दोनों के सहयोगी गौरव उर्फ गुलशन को भी गिरफ्तार कर लिया है, जोकि बरनाला के केसी रोड पर रहता है और बीए फर्स्ट ईयर का छात्र है। इस मालमे में अभी तक पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5.96 करोड़ रुपए जब्त किए हैं।

ludhiana loot

आरोपियों ने सीएमएस के पांच कर्मचारियों को लुधियान के न्यू राजगुरू नगर इलाके में बंधक बनाकर रखा था। इसमे दो गार्ड भी शामिल थे। पुलिस कमिश्नर मंदपी सिंह सिद्धू ने बताया कि लूट के बाद दंपति दर्शन करने के लिए हेमकुंड चले गए थे।

सिद्धू ने बताया कि आरोपियों को उनकी यात्रा पूरा होने के बाद हेमकुंड साहिब से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस ने इनके पास से 12 लाख रुपए और स्कूटर को सीज किया है। जबकि जसविंदर सिंह के घर से 9 लाख रुपए बरामद किए गए हैं।

इस बीच पुलिस ने गौरव और गिदेरबहा को मुक्तसर से गिरफ्तार कर लिया है। गौरव ने पुलिस को बताया कि गोपा नाम का व्यक्ति उसके बरनाला स्थित उसके घर पर लूट के दिन एक व्यक्ति कार से आया था।

गौरव और गोपा लुधियाना बस स्टैंड गए और यहां से इन लोगों ने दो आरोपियों को साथ लिया, जिनके नाम अरुण और नन्नी था। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद इन लोगों ने गोपा को बरनाला में कैश के साथ छोड़ दिया।

पुलिस ने गोपा को इस लूट में शामिल आरोपी के तौर पर केस में दर्ज कर लिया है। इस तरह से इस पूरे मामल में कुल 12 आरोपियों के नाम सामने आ चुके हैं। अरुण, नन्नी और गोपा को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

सिद्धू ने कहा कि इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा जोकि सीआईए को स्टाफ-2 के इंचार्ज हैं और इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह सीआईए स्टाफ-1 इंचार्ज ने आरिपयों को इंटेलिजेंस के आधार पर गिरफ्तार किया है।

सिद्धू ने कैश मैनेजमेंट कंपनी को सुरक्षा में चूक के लिए इस लूट का जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि इस लूट का पर्दाफाश करने में जो भी खर्च पुलिस को करना पड़ा है उसे कंपनी से वसूल जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+