फर्जी आधार कार्ड से कमरा बुक कर प्रेमी संग होटल में पहुंची पत्नी, पीछे-पीछे पति भी पहुंचा
फर्जी आधार कार्ड से कमरा बुक कर प्रेमी संग होटल में पहुंची पत्नी, पति भी पहुंचा पीछे-पीछे
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में एक महिला ने अपने प्रेमी से मिलने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया। ऐसा उसने इसलिए किया क्योंकि उसके कारोबारी पति की शहर में जान पहचान है और उसे उसके किसी और से संबंधों को लेकर शक हो गया था। ऐसे में महिला फर्जी आधार कार्ड से कमरा बुक कर प्रेमी से मिलने लगी लेकिन पति ने ये भांप लिया और पत्नी को दूसरे शख्स के साथ पकड़ लिया।

कारोबारी ने मामले की शिकायत पुलिस से की
लुधियाना के ईंट भट्ठा कारोबारी ने मामले को लेकर पुलिस में शिकायत की है। उसका कहना है कि उसकी शादी को 19 साल हो चुके हैं। उनके तीन बच्चे हैं लेकिन पत्नी हमेशा से ही उसे तंग करती रही है और बात बात पर लड़ती है। लेकिन बीते करीब डेढ़ साल से पत्नी का एक युवक से प्रेम-प्रसंग भी चल रहा है।

कारोबारी ने किया पीछा तो खुला राज
कारोबारी ने बताया है कि उसे जब पत्नी को लेकर शक हुआ और उसने इस बाबात पूछताछ की तो पत्नी ने किसी सत्संग में जाने की बात कहकर टाल दिया। कारोबारी का कहना है कि उसने जब पत्नी का पीछा किया तो पता चला कि वह एक युवक के साथ होटलों में जाती है और पत्नी फर्जी आधार कार्ड पर कमरा बुक करती है।

संपत्ति हड़पना चाहती है पत्नी
कारोबारी का कहना है कि पत्नी ने बेटी को भी उसके खिलाफ भड़काता है और उन्हें भी अकसर अपने साथ बाहर ले जाती है। कारोबारी के मुताबिक इससे पहले भी पत्नी का उससे विवाद हुआ था, जिसे बैठकर सुलझा लिया गया था लेकिन अब फिर से पत्नी उसके खिलाप साजिश कर रही है। पति का कहना है कि पत्नी उसकी प्रॉपर्टी हड़पना चाहती है इसलिए ऐसा कर रही है। पुलिस ने कारोबारी की शिकायत ले ली है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications