Pollution: प्रदूषण के मामले में दिल्ली से आगे निकला लखनऊ, पहले और दूसरे नंबर पर ये शहर

नई दिल्ली। बढ़ते प्रदूषण के कारण केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के दूसरे शहर भी परेशान हैं, बुधवार को यूपी की राजधानी लखनऊ भी प्रदूषण के मामले में दिल्ली से आगे निकल गई, 328 वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ लखनऊ वायु प्रदूषण के मामले में देश के प्रदूषित शहरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है, जबकि इस सूची में नंबर वन पर पानीपत शहर है, जहां 350 AQI कल रिकॉर्ड किया गया है , तो वहीं दूसरा स्थान यूपी के मेरठ का है, जहां 339 एक्यूआई दर्ज किया गया , मालूम हो कि लखनऊ में हवा की स्थिति लाल निशान से ऊपर है।

प्रदूषण के मामले में दिल्ली से आगे निकला लखनऊ

Recommended Video

    Delhi Pollution: Delhi में खतरनाक स्तर पर पहुंचा Pollution, कई इलाकों में छाई धुंध । वनइंडिया हिंदी

    क्या है प्रदूषण का कारण

    लखनऊ में एकाएक प्रदूषण बढ़ने के पीछे कारण विशेषज्ञ निर्माण कार्यों को मान रहे हैं क्योंकि लॉकडाउन के बाद शहर में सरकारी व निजी स्तर पर रुके निर्माण कार्ययुद्द स्तर पर शुरू हो गए हैं, सावधानी न बरती जाने से हवा में धूल बढ़ रही है, जो कि प्रदूषण का बहुत बड़ा कारण है।

    दिल्ली की आबो-हवा बेहद खराब

    नई दिल्ली की आबोहवा दिनों-दिन खराब ही होती जा रही है, आज भी दिल्ली के ITO में वायु गुणवत्ता सूचकांक 254 और पटपड़गंज में 246 दर्ज किया गया है, जो कि खराब श्रेणी में आता है। दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे एनसीआर में एक जैसे हालात नजर आए। बढ़ते वायु प्रदूषण के पीछे पराली और वाहनों का धुएं को इस प्रदूषण का मुख्य कारण माना जा रहा है। हालांकि दिल्ली सरकार लगातार प्रदूषण को नियंत्रण करने की कोशिश में लगी हुई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को लागू किया है, जिससे दिल्ली के वायु प्रदूषण को कम किया जा सके।

    सबको काफी सजग रहने की जरूरत

    डॉक्टरों का कहना है कि बड़ी मात्रा में धूल, ह्यूमिडिटी ज्यादा होने और हवा का बहाव बेहद कम होने के कारण एयर क्वॉलिटी खराब हो गई है, इससे अस्थमा और हार्ट पेशेंट्स में सांस की तकलीफ बढ़ सकती है, प्रदूषण की वजह से कोरोना के पीड़ितों की संख्या भी बढ़ सकती है इसलिए सभी को काफी सतर्क रहने की जरूरत है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+