एडमिशन में हो रही देरी से क्षुब्ध छात्र ने राष्ट्रपति से दया मृत्यु की लगाई गुहार
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में काफी समय से पीएचडी के लिए दाखिले की लिए भटक रहे छात्र ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर दया मृत्यु की मांग की है। छात्र अरुन कुमार का कहना है कि पांच महीने पहले मैंने इतिहास विषय से पीएचडी में दाखिले के लिए टेस्ट दिया था। लेकिन परीक्षा में सफल हुए छात्रों का अभी तक दाखिला नहीं हो सका है। पीएचडी में दाखिल में हो रही देरी की वजह से आवेदक छात्र यूथेसिया के लिए तैयार हैं।

अरुन ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में कहा कि संवाद की कमी और संस्थान में शिक्षकों के आपसी मतभेद की वजह से दाखिला नहीं हो पा रहा है। जिन लोगों ने पीएचडी की प्रवेश परीक्षा को पास किया है वह परेशान हैं और अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। अरुन ने कहा कि एक तरफ जहां हम दाखिले का इंतजार कर रहे हैं तो दूसरी तरफ अन्य संस्थानों में पढ़ाई शुरू हो चुकी है। गौर करने वाली बात है कि अरुन पहले ही जेआरएफ के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं, जिसकी वैद्यता मार्च 2019 में खत्म हो रही है। अगर वह इससे पहले दाखिला नहीं पाते हैं तो उन्हें फेलोशिप के रूप में मिलने वाला पैसा बंद हो जाएगा।
वहीं इस पूरे मसले पर विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर एनएमपी वर्मा का कहना है कि कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से इतिहास विभाग में दाखिले में देरी हो रही है। अगले दो महीने में दाखिले की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। वहीं सामाजिक विज्ञान विभाग के डीन रिपु सुंदन सिंह का कहना है कि हम छात्रों की दिक्कत से अवगत हैं, विभाग की कुछ गलतियों की वजह से यह हुआ है। वीसी ने कहा कि विभाग की रिसर्च कमेटी जल्द ही मुलाकात करेगी और उम्मीद है कि इस समस्या का जल्द समाधान होगा।
इसे भी पढ़ें- तीन राज्यों में भाजपा की हार पर बोले रामदेव, मैं परेशानी में नहीं पड़ना चाहता












Click it and Unblock the Notifications