केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के सामने भिड़े उनकी पार्टी के नेता, मारपीट तक आई नौबत

दरअसल बैठक के बाद मंत्री से पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजा बख्श उनसे मिलने आगे बढ़े थे, लेकिन वहां उन्हें रोक दिया गया था। मंत्री की गाड़ी के भीतर एक नेता ने पार्टी उपाध्यक्ष को धक्का दे दिया था।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के संयोजक रामदास अठावले बुधवार को लखनऊ पहुंचे। यहां उन्होंने बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैकलॉग भर्ती पूरे करने के निर्देश दिए। इसी दौरान वीवीआईपी गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता के बाद जमकर हंगामा हुआ। उनकी ही पार्टी के दो नेता आपस में भिड़ गए। इतना ही नहीं दोनों में मारपीट तक की नौबत आ गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद विवाद को शांत कराया। जब ये पूरा तमाशा चल रहा था तब केंद्रीय मंत्री तमाशहीन बने रहे।

एक नेता ने पार्टी उपाध्यक्ष को धक्का दे दिया था

एक नेता ने पार्टी उपाध्यक्ष को धक्का दे दिया था

दरअसल बैठक के बाद मंत्री से पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजा बख्श उनसे मिलने आगे बढ़े थे, लेकिन वहां उन्हें रोक दिया गया था। मंत्री की गाड़ी के भीतर एक नेता ने पार्टी उपाध्यक्ष को धक्का दे दिया था। उसने बख्श को मंत्री के पास भी जाने से रोक दिया। फिर क्या था, इसी बात पर दोनों में धक्का-मुक्की हो गई। राजा बख्श ने इस बाबत मंत्री से कहा 'यह हमको धक्का दे रहा था। मैं आपके साथ 40 साल से साथ हूं। ये कल के लोग चले आ रहे हैं। ये हमारी बेइज्जती करेंगे? इनकी औकात है? और कह रहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस से मुझे निकालो।'

जवाहर लाल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

जवाहर लाल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

राजा बख्श के अनुसार, उन्होंने सूबे में पार्टी के कुनबे को मजबूत करने का काम किया है। वह पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे हैं और बीते कुछ वक्त से वह वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। कुछ दिनों पहले कार्यकारी अध्यक्ष बताने वाले जवाहर लाल पार्टी में फूट डाल रहे हैं। बुधवार को मंत्री राजधानी आए तो खुद को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बताकर जवाहरलाल ने उन्हें मंत्री से मिलने नहीं दिया। बख्श ने इस बाबत जवाहर लाल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। हालांकि, मंत्री के कार्यकर्ताओं ने किसी तरह दोनों को काबू किया और मामला शांत कराया।

'यूपी में दलित उत्पीड़न में कमी नहीं आई है'

'यूपी में दलित उत्पीड़न में कमी नहीं आई है'

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने कहा कि यूपी में दलित उत्पीड़न में कमी नहीं आई है। दलितों पर अत्याचार पूर्ववर्ती सरकारों में भी हुए और वर्तमान समय में भी हो रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने बुधवार को वीवीआईपी गेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि दलितों पर अत्याचार का कारण जातिवाद है और इसे खत्म करने के लिए जरूरी है कि इंटरकास्ट मैरिज को बढ़ावा दिया जाए। पिछले एक साल में देश भर में दलितों पर अत्याचार की 40 से 45 हजार घटनाएं हुई हैं। यूपी में सहारनपुर, इलाहाबाद और उन्नाव में हुए दंगे जातीय थे। इनमें दोषियों पर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+