महबूब के इश्क में इस कदर गुम हुए कि लड़के से लड़की बने गये

लखनऊ। कहते हैं ..इश्क जो ना कराये वो कम ही है.. वो मुहब्बत ही क्या जिसमें दर्द ना हो...वो बेताबी ही क्या जिसमें कशिश ना हो लेकिन क्या कोई कशिश में इस कदर दीवाना हो सकता है कि अपने प्यार के लिए अपना नाम, अपना देश ही नहीं बल्कि अपनी पहचान यानी लिंग को ही कुर्बान कर दे और अगर ऐसा कोई करता है तो सोचिए उसके इश्क में कितनी गहराई होगी।

फेसबुक पर भारतीय लड़की को पाकिस्तानी लड़के से हुआ प्यार, लाहौर जाकर रचाई शादी

Lucknow Kathak dancer changes sex for Pakistani lover

इश्क की इस नई इबादत को लिखा है दो लड़कों ने, जिनकी दोस्ती फेसबुक के जरिये हुई और मोहब्बत में तब्दील हो गई। इनमें से एक लड़का था लखनऊ में जिनका नाम था गौरव और दूसरे जनाब थे पाकिस्तान में जिनका नाम है महबूब नवाज (बदला हुआ नाम)।

महबूब से निकाह करने के लिए गौरव बन गया आशना...

दोनों में रूहानी मोहब्बत हुई और दोनों ने इश्किया निकाह कर डाला लेकिन इस निकाह को असली जामा पहनाने के लिए दोनों को काफी मुश्किलों का सामना करना था, जिसके लिए गौरव ने कुर्बानी दी और हिम्मत करके उसने जटिल सर्जरियों के बाद अपने आप को लड़की (आशना) में परिवर्तित करा दिया। गौरव का कहना है कि वो एक सूफी कथक परिवार से हैं, ऐसे में उनके लिए यह सब करना बहुत मुश्किल था।

महबूब के इश्क में इस कदर गुम हुए कि लड़के से लड़की बने गये

लेकिन अपने महबूब को पाने के लिए उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया और अनजाने दोस्तों से आर्थिक मदद मांगी और इसके बाद आठ लाख में उन्होंने अपना सेक्स चेंज करा लिया। अपने दो्स्त की इस कुर्बानी का एहसास उनके पाकिस्तानी महबूब को भी है। फिलहाल तमाम उतार-चढ़ाव के बाद दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते के लिए मान गये हैं और मार्च महीने में वो अपने परिवार वालों के साथ गौरव यानी आशना से असल में निकाह करने आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+